{"_id":"5a3555ae4f1c1b96698b9507","slug":"1513444927142-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैलेंट सर्च सीजन-2 से बॉलीवुड का टिकट मिलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैलेंट सर्च सीजन-2 से बॉलीवुड का टिकट मिलेगा
Updated Sat, 16 Dec 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। आपके भीतर प्रतिभा है, और आप गायन, नृत्य, अभिनय, मॉडलिंग व एंकरिंग का हुनर रखते हैं तो अमर उजाला टैलेंट सर्च सीजन-2 ं आपको दुनिया के सामने आने का बेहतर अवसर मिलेगा। सोमवार को मशहूर बॉलीवुड हस्तियां मैक्स इंस्टीट्यूट श्रीनगर में पांच कैटेगरी में ऑडिशन लेंगी। ऑडिशन में सलेक्ट होने वाली प्रतिभागियों को फिल्म निर्माता तिग्मांशु धूलिया अपनी आने वाली फिल्म में अवसर देंगे।
अमर उजाला व अविरल क्लासेस की पहल पर मैक्स इंस्टीट्यूट में टैलेंट सर्च सीजन-2 के लिए 18 दिसंबर को ऑडिशन होंगे। अमर उजाला के सीनियर मैनेजर इवेंट्स पुनीत भसीन ने बताया कि युवाओं के अंदर छिपी प्रतिभा को मंच देने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए श्रीनगर में सिंगिंग, डांसिंग, एक्टिंग, मॉडलिंग व एंकरिंग के ऑडिशन होंगे।
उन्होंने बताया कि ऑडिशन बॉलीवुड की मशहूर गायिका सोनिया आनंद रावत, मॉडलिंग ट्रेनर सोनाली, थिएटर ट्रेनिंग कलाकार आलोक व बॉलीवुड डांस ट्रेनर सन्नी लेंगे। चयनित प्रतिभागियों को देहरादून में बॉलीवुड के मशहूर कलाकार फारुख सिद्दिकी, दीपक जैन, सोनिया आनंद रावत, सोनाली वर्मा, सिड व सलमान रजाखान सात दिन की वर्कशॉप में सिंगिंग, डांसिंग, एक्टिंग, मॉडलिंग व एंकरिंग की बारिकियां सिखाएंगे।
विज्ञापन
बॉलीवुड फिल्म में मिलेगा अवसर
अमर उजाला के सीनियर मैनेजर इवेंट्स पुनीत भसीन ने बताया ऑडिशन व वर्कशॉप में अच्छा प्रदर्शन करने वालों को बॉलीवुड में मौका दिया जाएगा। पान सिंह तोमर, गैैंग्स ऑफ वासेपुर, साहिब बीबी और गैंगस्टर जैसी सुपरहिट फिल्म का निर्देशन कर चुके मशहूर फिल्म निर्माता तिग्मांशु धूलिया ऐसे युवाओं को अपनी फिल्म में अभिनय व गायन का अवसर देंगे।
यहां से खरीदें आवेदनपत्र
अमर उजाला टैलेंट सर्च सीजन-2 ऑडिशन में प्रतिभाग करने के इच्छुक युवा पांच सौ रुपये में जैन मंदिर मार्ग, जीजीआईसी के सामने स्थित अमर उजाला श्रीनगर कार्यालय से फार्म खरीद सकते हैं। इसके अलावा सोमवार को ऑडिशन के दौरान मैक्स इंस्ट्ीट्यूट श्रीनगर से भी फार्म खरीद सकते हैं।