फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दशरांथल कावंड़ रथ यात्रा का शुभारंभ

दशरांथल कावंड़ रथ यात्रा का शुभारंभ

Sat, 16 Dec 2017 10:42 PM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
दशरांथल कावंड़ रथ यात्रा का शुभारंभ

विज्ञापन
देवप्रयाग। विश्व भर में मातृ-पितृ भक्ति का संदेश देने वाली दशरथांचल कांवड़ रथ यात्रा की शुरुआत अलकनंदा और भागीरथी संगम से हुई। तीन दिवसीय पदयात्रा शनिवार को संगम से गंगाजल घटी लेकर कांवड़ यात्री सुरेश बडोनी रघुनाथ मंदिर पहुचे। मंदिर में पहुंचकर तीर्थ पुरोहितो ने जयकारों के साथ कांवड़ यात्रा का स्वागत किया।

यात्रा के संयोजक पूर्व काबीना मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि वर्ष 2018 में यात्रा को 12 वर्ष पूरा होने पर उत्तराखंड के चारों धामों की यात्रा कराई जाएगी। साथ ही दशरथांचल शिला पर कथा और मंदिर निर्माण का शिलान्यास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्रवण कुमार कांवड़ यात्रा का मकसद युवाओ को अपने पिता और माता के प्रति आदर की भावना के लिए प्रेरित करना है। कहा कि श्रीरघुनाथ मंदिर में होने वाली अखंड महापूजा पौष माह से शुरू होने से प्रेरणा और आशीर्वाद से इस यात्रा की शुरुआत की गई है। यात्रा 52 गांवों से गुजर कर 18 दिसंबर को दशरथांचल पर्वत पहुंचेगी। यात्रा में विनोद टोडरिया, लखपत सिंह, उम्मेद सिंह, राजेंद्र सिंह, बल्लू सिंह, दिगंबर सिंह, गौरव पंचभैया, जगदीश आर्य, उदय प्रकाश टोडरिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed