फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मसूरी ने लैंसडाउन को 172 रनों से धोया

मसूरी ने लैंसडाउन को 172 रनों से धोया

Sat, 16 Dec 2017 10:42 PM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
मसूरी ने लैंसडाउन को 172 रनों से धोया

विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को मसूरी हिल्स ने लैंसडौन वारियर्स को बुरी तरह से पराजित किया। वहीं नयार पैंथर्स ने कोटद्वार नाइटराइडर्स को 33 रनों से पराजित किया।
शनिवार को पहले मुकाबले में कोटद्वार ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी नयार की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 169 रनों का स्कोर खड़ा किया। नयार की ओर से प्रवेश दहिया ने 26 गेदों पर 53 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोटद्वार की टीम 18.3 ओवरों में 137 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। कोटद्वार की ओर से तनुश ने 34 व आशीष ने 26 रन बनाए। नयार के बालर आदित्य सेठी ने 4 ओवर में 32 रन देकर चार विकेट लिए। आदित्य को मैन आफ द मैच दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मुकाबले में मसूरी हिल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। मसूरी के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 172 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। मसूरी की और से राहुल ने 54 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लैंसडौन की टीम मसूरी के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई और पूरी टीम 13 ओवरों में 53 रन पर ही ढेर हो गई। मसूरी की ओर से अविनाश थापा ने चार व अजीत रावत ने दो विकेट लिए। अविनाश मैन आफ द मैच रहे। धर्मेंद्र चौधरी व लेखराज अंपायर की भूमिका में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed