फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जनसुनवाई में हाईवे के गड्ढ़ों को लेकर हंगामा

जनसुनवाई में हाईवे के गड्ढ़ों को लेकर हंगामा

Sat, 16 Dec 2017 10:38 PM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
जनसुनवाई में हाईवे के गड्ढ़ों को लेकर हंगामा

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। ऑल वेदर रोड परियोजना के लिए जीआईसी लंगासू में आयोजित जन सुनवाई में लोगों ने हाईवे पर बने गड्ढों को लेकर हंगामा किया। साथ ही परियोजना निर्माण में एक समान मुआवजा और एक समान मानक अपनाने की मांग की। इस दौरान लोगों ने सड़क से सटे मकानों और दुकानों को न्यूनतम क्षति पहुंचाने की बात उठाई।
अपर जिला अधिकारी ईला गिरी की अध्यक्षता में आयोजित जन सुनवाई में ग्रामीणों ने कहा कि ऑल वेदर रोड के तहत कहीं 8 मीटर लिया गया तो कहीं 12 और 15 मीटर। ऐसे में कई लोग पूर्णतया प्रभावित हो रहे हैं। कई लोगों का रोजगार छिन रहा है तो कई लोगों के मकान टूट रहे हैं। लोगों ने एक समान मानक और परियोजना के निर्माण तक प्रभावितों को व्यापार और रोजगार देने की मांग के साथ ही बिजली, पानी आदि की सुविधाएं देने की मांग भी की। इससे पूर्व ग्रामीणों ने जीआईसी के सामने करीब 100 मीटर सड़क पर बने गड्ढों की शिकायत की। ग्रामीणों ने कहा कि दो माह पूर्व यहां एक बाइक दुर्घटना में एक की मौत हो चुकी है। इसके बाद भी प्रशासन इन गड्ढों की मरम्मत नहीं कर रहा है। इस दौरान एडीएम ईला गिरी ने लोगों को परियोजना के बारे में बताया और नियमानुसार मुआवजा तथा निर्माण की बात कही। इस दौरान तहसीलदार विपिन चंद्र पंत, राजस्व उपनिरीक्षक प्रदीप रावत, व्यापार संघ अध्यक्ष कैलाश खंडूड़ी, बल्लभ प्रसाद डिमरी, गोविंद प्रसाद पंत, प्रधान रेखा नेगी, ताजवर नेगी, गंगाधर मैखुरी, शांति प्रसाद, हरिनाथ सिंह रावत और उपप्रधान प्रवीण कुमार सहित प्रभावित गांवों के लोग मौजूद थे।
विज्ञापन


शिव मंदिर के ऊपर पुल का करेंगे विरोध
कर्णप्रयाग। ऑल वेदर रोड के तहत लंगासू में वशिष्ठेश्वर महादेव शिव मंदिर के ऊपर से गुजरने वाले पुल का ग्रामीण और मंदिर समिति विरोध करेगी। मंदिर के पुजारी सच्चिदानंद गिरी, पूर्व प्रधान एसपी शर्मा सहित अन्य ने कहा कि मंदिर यहां कि पौराणिक धरोहर है। ऐसे में पुल मंदिर के ऊपर से गुजरने पर मंदिर को नुकसान होगा। जिसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed