{"_id":"5a34123b4f1c1bc9678c2052","slug":"151336212310-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा सभा को द्वार की अनुमित नहीं दे रहा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा सभा को द्वार की अनुमित नहीं दे रहा प्रशासन
Updated Fri, 15 Dec 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
हरिद्वार। सोनी टीवी करीब पांच करोड़ रुपयों की लागत से हर की पैड़ी का सुंदरीकरण करना चाहता है। सुंदरीकरण के तहत होने वाले कार्यों को प्रशासन अनुमति नहीं दे रहा है। सभा के पदाधिकारी अब मुख्यमंत्री से मिलकर कार्य आरंभ कराने की गुहार लगाएंगे।
हरकी पैैड़ी प्रबंधकारिणी संस्था गंगा सभा द्वारा हरकी पैड़ी के प्रवेश पर विशाल एवं भव्य द्वार बनाने की रुपरेखा तैयार की है। इस संबंध में मानचित्र भी कई महीने पहले जिला प्रशासन और प्राधिकरण को सौंपा जा चुका है। इसके बावजूद अनुमति देने में आनाकानी की जा रही है। सोनी टीवी हरकी पैड़ी के समूचे क्षेत्र में बड़ी एलईडी लगाकर गंगा आरती का प्रसारण भी करना चाहता है। उद्देश्य है कि हरकी पैड़ी पर भीड़ रोकी जा सके और यात्री जहां है, वहीं से आरती दर्शन कर लें। इसी प्रकार ध्वनि प्रकाश और चित्रों के माध्यम से गंगा अवतरण की गाथा प्रस्तुत की जानी है। गंगा सभा के सभापति कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि अगले हरिद्वार कुंभ से पूर्व हर की पैड़ी को भव्य रूप प्रदान करने के लिए सभा जुटी हुई है। इसके लिए सोनी टीवी ही नहीं इंडियन ऑयल भी बहुत मोटी रकम खर्च करना चाहते हैं। दुर्भाग्य से प्रशासन अधिकारियों के स्थल अवलोकन के बावजूद अनुमति प्रदान नहीं की जा रही है। इस संबंध में शीघ्र ही सभा का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से भेंट कर कार्य शुरू करने की मांग करेगा।