{"_id":"5a34107e4f1c1b6a118b8089","slug":"151336167817-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के सौदंर्यीकरण को लेकर कसरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के सौदंर्यीकरण को लेकर कसरत
Updated Fri, 15 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
हरिद्वार। शहर की सुंदरता को चार चांद लगाने के लिए शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें जरूरी दिशा निर्देश दिए। शहर के अंदर सड़कों के बीचोंबीच लगे बिजली के खंभों, ट्रांसफार्मरों को हटाने के साथ अतिक्रमण के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी के साथ-साथ सड़क मार्ग में ऐसे स्थानों का चिह्नीकरण कराया जाएगा, जहां पर वेंडर जोन, पार्किंग स्थल और डिवाइडर बनाए जा सकते हैं। जटवाड़ा पुल से लेकर सूखी नदी तक सड़क के दोनों ओर पीली एवं सफेद पट्टी लगाई जाएगी। पीली पट्टी से बाहर अतिक्रमण करने पर सामान जब्त किया जाएगा। सफेद पट्टी के अंदर पैदल फुटपाथ बनाया जाएगा। दूसरे चरण में डामकोठी से लेकर कनखल तक सुंदरीकरण का काम किया जाएगा। समस्त क्षेत्रों में यातायात को प्रभावित करने वाले ट्रांसफार्मर, बीएसएनएल टावर, डस्टबिन और साइन बोर्ड को हटाकर व्यवस्थित करने की भी कार्ययोजना बनाई।
शुक्रवार को सीसीआर स्थित सभागार में शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने जिला प्रशासन, पीडब्ल्यूडी, ऊर्जा निगम, जल संस्थान आदि विभागों के अधिकारियों व अर्बन एंड ट्रांसपोर्ट प्लानिंग एक्सपर्ट के साथ बैठक की। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने अर्बन एड ट्रांसपोर्ट प्लानिंग एक्सपर्ट जगमोहन सिंह दत्ता की ओर से शहर के सुंदरीकरण को लेकर तैयार की गई सर्वे रिपोर्ट का प्रोजेक्टर पर देखा। मंत्री ने एसडीएम मनीष कुमार सिंह को निर्देश दिए कि वे 12 दिनों में ज्वालापुर के जटवाड़ा पुल से तहसील क्षेत्र तक सड़क मार्ग का अर्बन एड ट्रांसपोर्ट प्लानिंग एक्सपर्ट, एसपी सिटी ट्रैफिक, पीडब्ल्यूडी, ऊर्जा, सिंचाई, जल संस्थान, बीएसएनएल, जल निगम आदि संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ संयुक्त सर्वे कर सुंदरीकरण के कार्यों की रिपोर्ट तैैयार करें।
शहरी विकास मंत्री ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क मार्ग की भूमि का सफेद और पीली पट्टी से चिह्नीकरण करें। इससे यातायात व्यवस्थित होगा। उन्होंने यातायात को बाधित करने वाले पेड़ों को भी कटान के लिए चिह्नित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर आयुक्त को सड़क के बीचोंबीच होर्डिंग व अतिक्रमण को हटाने को कहा।
विज्ञापन
जटवाड़ा पुल के दोनों किनारों पर रेलिंग और जाली लगाने के साथ पथ प्रकाश की व्यवस्था के लिए नगर निगम के अधिकारियों को स्टीमेट बनाने के निर्देश दिए। मेयर मनोज गर्ग ने सर्वे के दौरान ऐेसे स्थानों का भी चिह्नीकरण करने को कहा जिन स्थानों पर सुलभ शौचालय बनाए जा सकें। बैठक में जिलाधिकारी दीपक रावत, नगर आयुक्त नितिन भदौरिया, एडीएम ललित नारायण मिश्र, सचिव विकास प्राधिकरण बंशीधर तिवारी, एसडीएम मनीष कुमार सिंह, एसपी सिटी ममता बोहरा, ऊर्जा निगम के ईई वीएस पंवार, एजीएम बीएसएनएल कमलेश्वर मिश्रा, परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा आरके जैन, एई लोनिवि आरपी नैथानी, एई सिंचाई निर्देश कुमार सिंह आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।