फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नगर निगम के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन हजइ म

नगर निगम के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन हजइ म

Fri, 15 Dec 2017 11:42 PM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन हजइ म
हरिद्वार। शहर में सफाई नहीं होने पर कांग्रेसियों का पारा चढ़ गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर सफाई व्यवस्था में सुधार की मांग की।
विज्ञापन

कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष तरुण नैयर की अगुवाई में कांग्रेसियों ने सीसीआर टावर मार्ग पर नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए तरुण नायर ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में जगह-जगह गंदगी की ढेर लगे हैं। नगर निगम सफाई को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि मेयर मनोज गर्ग मात्र चुनावी स्टंट के चलते वार्डों के निरीक्षण कर रहे हैं। समस्याओं का निराकरण नही किया जा रहा है। कहा कि वार्डों में पथ प्रकाश, नियमित सफाई व्यवस्थाएं ठप पड़ी है। कांग्रेसी पार्षदों की लगातार उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि नगर निगम नए शुल्क लगाकर व्यापारियों व आम जनता का उत्पीड़न कर रहा है।
विज्ञापन

संगठन पदाधिकारी जितेंद्र सिंह और योगेंद्र कुमार ने कहा कि नगर निगम बनने के बाद भी शहर की सूरत में कोई बदलाव नही हुआ है। वार्डो में साफ-सफाई को लेकर कोई व्यवस्था नही है। यूजर चार्ज के नाम पर व्यापारियों को ठगा जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान किशन कुमार, संदीप अग्रवाल, राजीव अरोड़ा, सुनील वर्मा, अनिल शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, अमृतलाल, मनोज अग्रवाल, हरद्वारी लाल, मोनू तोमर, अरविंद गोयल, रामराजीराज, मोतीलाल, अविनाश शर्मा, प्रवीन कुमार, गोकुल व्यास, आकाश वर्मा, नितिन चंदेरिया, मोनू सिंह, प्रदीप तोमर, श्यामसीह, विनोद कुमार, दुबे सिंह, शविम गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed