फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एक मंच पर उद्यम के आने से मिलेगा उत्पादन को बढ़ावा: सतपाल महाराज

एक मंच पर उद्यम के आने से मिलेगा उत्पादन को बढ़ावा: सतपाल महाराज

Fri, 15 Dec 2017 11:37 PM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
एक मंच पर उद्यम के आने से मिलेगा उत्पादन को बढ़ावा: सतपाल महाराज
हरिद्वार। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उद्योगों के एक मंच पर आने से प्रदेश की औद्योगिक इकाइयों में उत्पादन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ एक दूसरे से जनसंपर्क बढ़ेगा। इससे उद्यमियों की समस्या भी दूर होगी। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल ग्रामीण रोजगार योजना के तहत सभी तरह के उद्यम पर ऋण उपलब्ध है और स्वरोजगार से प्रदेश का पलायन रोकेगा।
विज्ञापन

प्रेमनगर आश्रम में तीन दिवसीय राष्ट्रीय औद्योगिक विकास मेला प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने किया। उत्तराखंड के 150 उद्यमियों ने तीन दिवसीय प्रदर्शनी के माध्यम से युवा उद्यमियों के लिए कार्यशालाएं आयोजित की गई। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि कुटीर उद्योग देश की रीढ़ हैं। हमें कुटीर उद्योगों को ज्यादा से ज्यादा स्थापित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हरिद्वार के औद्योगिक क्षेत्रों से प्रदेश के लाखों युवाओं को रोजगार मिल रहा है।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि सरकार लगातार बेरोजगार युवकों के लिए सस्ते लोन उपलब्ध करा रही है। प्रदेश के युवा भी कौशल विकास योजनाओं का पूर्ण लाभ लेकर लघु उद्योग लगाने में जुटे हुए हैं। सिडकुल मैन्युफैक्चर्स उत्तराखंड एसोसिएशन के अध्यक्ष हरेंद्र गर्ग ने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से स्किल डेवलपमेंट कार्यशालाओं के जरिए से युवा उद्यमियों को विभिन्न जानकारियां मिल सकेगी। अत्याधुनिक तौर तरीकों को दर्शाया गया जिससे निश्चित तौर पर लघु उद्यमियों को लाभ मिल सकेगा। संचालन रविकांत गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महासचिव राज अरोड़ा, मनमोहन जैन, राकेश त्यागी, रंजीत जालान, सुयश वालिया, गौरव भसीन, संदीप गोयल, जगदीश लाल पाहवा, रुपक गुप्ता, निखिल, अमित, विनित, सुब्रतो बनर्जी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed