{"_id":"5a3401764f1c1bee688c1e2d","slug":"151335783019-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लैंसडाउन और श्रीनगर ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लैंसडाउन और श्रीनगर ने जीते मैच
Updated Fri, 15 Dec 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल प्रीमियर लीग के पांचवें दिन लैंसडौन वारियर्स और श्रीनगर स्मैशर्स ने अपने-अपने मैच जीते।
शुक्रवार को पहला मुकाबला पौड़ी हेरीकेंस और लैंसडौन वारियर्स के बीच हुआ। पौड़ी ने टॉस जीतकर लैंसडौन को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। लैंसडौन की टीम 20 ओवर में 130 रन ही बना पाई। टीम की ओर से अतुल ने सर्वाधिक 42 रन बनाए। पौड़ी के राहुल ने 2 विकेट लिए। जवाब में पौड़ी के बल्लेबाज 19.5 ओवर में 120 रन पर ढेर हो गए। पौड़ी की ओर से आयुष ने 26 व विमल ने 19 रन बनाए। लैंसडौन के मनीष ने तीन विकेट चटकाए। मनीष मैन ऑफ द मैच रहे।
दूसरे मैच में श्रीनगर ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। कोटद्वार ने 20 ओवरों में 128 रन बनाए। कोटद्वार की ओर से तनूष गुसाईं ने 53 रन बनाए। श्रीनगर की टीम ने 6 विकेट खोकर जीत दर्ज की। श्रीनगर की ओर से मनीष ने नाबाद 45 रनों की पारी खेली। पर्यावरणविद रमेश बौड़ाई ने मनीष को मैन आफ द मैच के खिताब से सम्मानित किया।
इस अवसर पर जीपीएल कमेटी के सचिव कुलवीर उनियाल, आयुष मियां, रैजी सिंह, पंकज मैंदोली व प्रदीप रौथाण आदि उपस्थित थे। अंपायर की भूमिका में लेखराज व धर्मेंद्र रहे। जयदीप भट्ट जेडी ने कमेंट्री की।