फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   श्रीनगर में हुआ राज्य स्तरीय मांगल प्रतियोगिता का भव्य आगाज

श्रीनगर में हुआ राज्य स्तरीय मांगल प्रतियोगिता का भव्य आगाज

Fri, 15 Dec 2017 10:37 PM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर में हुआ राज्य स्तरीय मांगल प्रतियोगिता का भव्य आगाज

विज्ञापन
श्रीनगर। राज्य स्तरीय मांगल प्रतियोगिता का शुक्रवार को भव्य आगाज हुआ। पहले दिन आठ टीमों ने अपनी प्रस्तुतियां दी। जिसमें से तीन टीमें दूसरे चक्र में पहुंची। प्रतियोगिता का फाइनल 20 दिसंबर को होगा।
शुक्रवार को प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि गढ़वाल विवि की डिप्टी डीएसडब्ल्यू प्रो. सुरेखा डंगवाल ने किया। उन्होंने कहा कि मांगल गीत हमारी संस्कृति के द्योतक हैं। कहा कि हम अपनी परंपराओं को छोड़ कर भौतिकवाद की ओर बढ़ रहे हैं। जिससे हमारी सांस्कृतिक पहचान नष्ट हो रही है। प्रो. डंगवाल ने मांगल गीत प्रतियोगिता को सांस्कृतिक क्षेत्र में सकारात्मक पहल बताया। प्रतियोगिता आयोजक गिरीश पैन्यूली ने बताया कि पहले दिन आठ टीमों ने प्रस्तुति दी। इनमें जय कंडोलिया मांगल समिति पौड़ी, जय घंडियाल देवता मांगल समिति पौड़ी व बाराहीमाता मांगल दल उखीमठ दूसरे चक्र में पहुंच गए हैं। पैन्यूली ने बताया कि प्रतियोगिता में मुकाबले नॉक आउट आधार पर किए जा रहे हैं। 20 दिसंबर को होने वाले फाइनल मुकाबले के लिए 15 टीमों का चयन किया जाएगा। पहले दिन निर्णायक की भूमिका में प्रो. डीआर पुरोहित व विमला भंडारी रहे। प्रतियोगिता के आयोजन में संजय गुप्ता, संजय पांडे, दुर्गेश भट्ट, प्रशांत कैंतुरा, संजय फौजी, महेश गिरी, दिनेश असवाल, अनूप बहुगुणा आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन


जर्मनी के लुकास करेंगे ढोल वादन
शनिवार को मांगल गीत प्रतियोगिता के दौरान जर्मनी के लुकास ढोल वादन की प्रस्तुति देंगे। लुकास गढ़वाल विवि से ढोल सागर में शोध कर रहे हैं। लुकास पहले भी कई मंचों पर ढोल वादन कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



आयोजकों ने बांटे गढवाली पारंपरिक व्यंजन
लोक संस्कृति की बचाने की पहल पर प्रतियोगिता आयोजकों ने अतिथियों व प्रतिभागियों को रोट, अरसे और उड़द की दाल के पकोड़े परोसे। आयोजको का कहना है कि संस्कृति से जुड़ी अन्य बातों का भी प्रतियोगिता में ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed