फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   श्रीनगर जल विद्युत परियोजना की वजह से पानी की हुई कमी

श्रीनगर जल विद्युत परियोजना की वजह से पानी की हुई कमी

Fri, 15 Dec 2017 10:38 PM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर जल विद्युत परियोजना की वजह से पानी की हुई कमी

विज्ञापन
श्रीनगर। ग्राम पंचायत श्रीकोट गंगानाली दूषित पेयजल आपूर्ति के खिलाफ आंदोलन छेडने जा रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि श्रीनगर जल विद्युत परियोजना निर्माण के बाद वह गंदा पानी पी रहे हैं। गवर्मेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन की ओर से आंदोलन की रणनीति बनाने के लिए 17 दिसंबर को बैठक आहूत की गई है।
इन दिनों अलकनंदा नदी का जल स्तर कम होने से कोटेश्वर से श्रीनगर के बीच मुख्य धारा में जलप्रवाह बहुत ही कम हो गया है। यहां नदी नाले के समान दिखाई दे रही है। संगठन के अध्यक्ष हयात सिंह झिंक्वाण, महामंत्री दिनेश भट्ट और जिला पंचायत सदस्य प्रकाश बुटोला का कहना है कि परियोजना संचालन कर रही कंपनी ने नदी के प्रवाह को रोक दिया है।
विज्ञापन

जिस स्थान पर श्रीकोट पंपिंग पेयजल योजना का पंप हाउस है, वहां पर पूरी तरह से दूषित पानी रुका हुआ है। यहां गंदगी और जानवरों के सड़े हुए शव रुके हुए हैं। इस पानी को श्रीकोट की जनता सहित मेडिकल कालेज में भर्ती मरीज भी पीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कंपनी की मनमानी के खिलाफ स्थानीय लोगों को एकत्रित किया जा रहा है। जनता एकजुट होकर आंदोलन छेड़ेगी। इसके लिए रविवार को बेस अस्पताल के सामने बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed