{"_id":"5a34006e4f1c1bca678c1b11","slug":"15133575665-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मढ़ी कॉलोनी की हालात सुधारने की कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मढ़ी कॉलोनी की हालात सुधारने की कवायद
Updated Fri, 15 Dec 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर/कीर्तिनगर। देवप्रयाग के विधायक कंडारी की पहल पर मढ़ी कालोनी (चौरास) की बदहाल स्थिति में सुधार लाने की कवायद शुरू हो गई है। विधायक के निर्देश पर कालोनी में सफाई के लिए सफाई कर्मी तैनात कर दिए गए हैं। वहीं रात में रोशनी के लिए स्ट्रीट लाइट लगाई जा रही है।
सिंचाई विभाग ने कर्मचारियों/अधिकारियों के रहने के लिए टिहरी जिले के मढ़ी में कालोनी का निर्माण कराया। वर्तमान में कालोनी में स्थित भवनों में गढ़वाल विवि श्रीनगर, राजकीय मेडिकल कालेज श्रीनगर, ऊर्जा निगम और सिंचाई विभाग के कर्मचारी रहते हैं।
विधान सभा चुनावों के दौरान यहां निवासरत कर्मचारियों ने सफाई, पेयजल और ऊर्जा संबंधी समस्याओं से अवगत कराया था। बीते दिन विधायक ने संबंधित विभागों की बैठक लेते हुए सफाई व्यवस्था के लिए सफाई कर्मी नियुक्त करने और स्ट्रीट लाइट लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
शुक्रवार को विधायक की मौजूदगी में स्ट्रीट लाइट लगवाने और सफाई कार्य शुरू हुआ। विधायक कंडारी ने बताया कि कालोनी में सभी विभागों के कर्मचारी रह रहे थे। लेकिन संबंधित विभाग अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे थे। जिस पर मीटिंग लेकर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सफाई व्यवस्था के लिए 8 सफाई कर्मी लगाए गए हैं। 13 डस्टबीन बांटे गए हैं। 6 बड़े डस्टबीन भी मंगवाए जा रहे हैं।