फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बीडीसी में सड़क, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा के मुददों पर हुई तीखी बहस

बीडीसी में सड़क, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा के मुददों पर हुई तीखी बहस

Fri, 15 Dec 2017 10:38 PM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
बीडीसी में सड़क, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा के मुददों पर हुई तीखी बहस

विज्ञापन

थराली। ब्लॉक सभागार में आयोजित बीडीसी बैठक में सदस्यों ने लोक निर्माण विभाग, वर्ल्ड बैंक, एडीबी और कृषि विभाग की कार्यप्रणाली पर रोष जताया। उन्होंने विभागों की ओर से कार्यों में लापरवाही बरतने तथा जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। प्रमुख ने तीन महीने में सभी समस्याओं के निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए।

क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रेम बल्लभ शर्मा ने कहा कि चेपड़ों में बन रहे पुल को पहले विभाग ने मोटर पुल कहा और अब विभाग इसको झूला पुल बता रहा है। तलवाड़ी के क्षेत्र पंचायत सदस्य सुभाष पिमोली ने तलवाड़ी इंटर कालेज तक बनने वाली सड़क का काम श्ज्ञऊरू न होने पर लोनिवि पर नाराजगी जताई। हरिनगर लेटाल के प्रधान दान सिंह और रूईसाण के प्रधान सुदर्शन सिंह ने हरिनगर लेटाल मोटर मार्ग और रूईसाण घाट मोटर मार्ग का काम न शुरू न होने, कस्बीनगर के ग्राम प्रधान राकेश टम्टा ने लोल्टी-माल बज्वाड़ मार्ग का डामर उखड़ने, थराली के क्षेत्र पंचायत नंदू बहुगुणा ने सीएचसी थराली में कर्मचारियों की कमी की शिकायतें उठाईं। ग्वालदम की ग्राम प्रधान मीनू टम्टा ने हैंडपंप खराब होने से पेयजल किल्लत का मामला उठाया तो बैनोली के क्षेत्र पंचायत नरेंद्र राणा ने कहा कि कृषि विभाग बिना मिट्टी की जांच रिपोर्ट के काश्तकारों को कार्ड बांट रहे हैं, जिसमें सारी जानकारियां गलत हैं। इसके साथ ही अन्य कई समस्याएं भी सदन में उठाई गईं। क्षेत्र पंचायत प्रमुख राकेश जोशी ने कहा कि तीन महीने में सभी समस्याओं का निराकरण हो नहीं तो जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी बिशन सिंह दुग्ताल, तहसीलदार माणिक लाल भेंतवाल, खंड विकास अधिकारी डीडी उनियाल, जिला पंचायत सदस्य भावना रावत, बख्तावर सिंह, लोनिवि के ईई विजय कुमार, पीएमजीएसवाई के ईई प्रमोद गंगाड़ी, जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय गौरव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed