{"_id":"5a33ff7e4f1c1b6a118b8028","slug":"151335732615-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने श्रीकोट गांव में की जन सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने श्रीकोट गांव में की जन सुनवाई
Updated Fri, 15 Dec 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गौचर। सिदोली क्षेत्र के श्रीकोट गांव में आयोजित जन सुनवाई में डीएम आशीष जोशी ने जन शिकायतें सुनीं और सभी मामलों के त्वरित निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। डीएम ने श्रीकोट गांव की गरीब मंजू देवी की आवासीय समस्या का संज्ञान लेते हुए महिला को इंदिरा आवास सुविधा मुहैया कराने के लिए खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया।
डीएम ने शुक्रवार को सिदोली क्षेत्र के श्रीकोट गांव में जन सुनवाई के तहत लोगों की समस्याएं सुनीं। विभिन्न गांवों से पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने गौचर, सिदोली मोटर मार्ग की खराब हालत और इस मोटर मार्ग का हस्तांतरण एडीबी से लोनिवि को न होने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। बौंला गांव के ग्रामीणों ने गांव में अनियमित पेयजल आपूर्ति की शिकायत डीएम से की। श्रीकोट गांव के लिए स्वीकृत एक किमी सड़क का निर्माण कार्य शुरू न होने, जिला परिषद के तहत बने चटवापीपल-डोबरी पैदल मार्ग की जर्जर स्थिति और आपदा के तहत क्षतिग्रस्त हुए श्रीकोट गांव के किसानों के खेतों का मुआवजा न मिलने की शिकायत ग्रामीणों ने प्रमुखता से की। इसके अलावा क्षेत्र में बिजली, पानी की समस्या और विधवा और वृद्धा अवस्था पेंशन प्रकरणों का निस्तारण न होने के मुद्दे भी उठे। डीएम ने सभी विभागीय अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण करने को कहा। मनरेगा के तहत जॉब कार्ड से वंचित लोगों के जॉब कार्ड शीघ्र बनाने और बीपीएल परिवारों के नए सिरे से समीक्षा करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। इस मौके पर एसडीएम केएन गोस्वामी, ईई लोनिवि करन सिंह राणा, डायट प्राचार्य के सिंह, राजस्व उप निरीक्षक भगवती प्रसाद बरमोला, प्रधान नीलम रावत, एडवोकेट रघुवीर सिंह बिष्ट, दिनेश रावत, राजेंद्र सिंह, मोहन सिंह, दिगबंर सिंह और देवेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।