{"_id":"5a33ff7c4f1c1b686a8b9d91","slug":"15133573249-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप होने से नाराज उपभोक्ताओं ने लगाया जाम, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप होने से नाराज उपभोक्ताओं ने लगाया जाम, किया प्रदर्शन
Updated Fri, 15 Dec 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
घाट (चमोली)। ट्रांसफार्मर फुंक जाने से घाट बाजार में पांच दिनों से ठप पड़ी बिजली आपूर्ति सुचारु न होने से गुस्साए व्यवसायियों और स्थानीय लोगों ने घाट मुख्य बाजार में सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम से शीघ्र घाट बाजार में बिजली आपूर्ति सुचारु करने की मांग उठाई। मौके पर पहुंचे ऊर्जा निगम के ईई कैलाश कुमार ने लोगों को शनिवार तक बिजली आपूर्ति सुचारु करने का लिखित आश्वासन दिया, जिसके बाद वे शांत हुए।
घाट ब्लाक मुख्यालय के लिए सप्लाई हो रही बिजली के लिए लगाया गया ट्रांसफार्मर खराब होने से दस दिसंबर से यहां बिजली आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। तब से ग्रामीण मोमबत्ती और लालटेन के सहारे रह रहे हैं। ऊर्जा निगम के अधिकारी व कर्मचारियों को अवगत कराने पर भी जब बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाई तो लोगों और व्यवसायियों ने मुख्य बाजार में जाम लगाकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ऊर्जा निगम के अधिकारियों से जब बिजली न होने की शिकायत की तो उन्होंने अभद्रता की। दौलत सिंह नेगी, अर्जुन सिंह, सुरेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह लिंगवाल, करण सिंह, भजन सिंह, राजेंद्र सिंह, मोहन प्रसाद, हयात सिंह और प्रकाश मैंदुली का कहना है कि शहरी क्षेत्रों में लगातार बिजली आपूर्ति की जा रही है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों की उपेक्षा की जा रही है। इधर, ऊर्जा निगम के ईई कैलाश कुमार ने मौके पर जाकर लोगों को लिखित आश्वासन दिया कि 16 दिसंबर को ट्रांसफार्मर स्थापित कर बाजार में बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। इसके बाद लोग शांत हुए।