{"_id":"5a33ff7a4f1c1b74698c1f46","slug":"151335732220-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिलान्यास से आगे नहीं बढ़ पाया सचिवालय निर्माण का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिलान्यास से आगे नहीं बढ़ पाया सचिवालय निर्माण का मामला
Updated Fri, 15 Dec 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। गैरसैंण ब्लाक के भराड़ीसैंण में स्वीकृत सचिवालय का काम एक साल बाद भी शुरू नहीं हो पाया है। ऐसे में सचिवालय के शिलान्यास का पत्थर स्टोर में धूल फांक रहा है और योजना फाइलों में।
भराड़ीसैंण को राजधानी के तौर पर ढांचागत सुविधाएं विकसित करने के लिए पूर्ववर्ती सरकार ने यहां विधान भवन, विधायक निवास, अफसर और मंत्री आवास का निर्माण कराया। 30 दिसंबर 2016 को यहां सचिवालय निर्माण का शिलान्यास किया गया। निर्माण का काम वाप्कोस लिमिटेड को दिया गया, लेकिन एक साल बाद भी सचिवालय निर्माण के नाम पर एक भी पत्थर नहीं रखा गया है। पूर्व विधायक डा. अनुसूया प्रसाद मैखुरी का कहना है कि भाजपा गैरसैंण को लेकर कोरी बयानबाजी कर रही है। सचिवालय ही नहीं निर्माणाधीन विधानभवन के लिए भी सरकार पर्याप्त पैसा नहीं दे रही है। पूरे प्रदेश के की कनेक्टिविटी भराड़ीसैंण से करने के लिए घोषित सात सड़कों की योजनाएं भी फाइलों में धूल फांक रही हैं। वहीं दूसरी ओर विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि गैरसैंण को लेकर पार्टी की मंशा साफ है और ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने के लिए सभी जरूरी सुविधाएं यहां जुटाई जा रही हैं।