{"_id":"5a32af1d4f1c1bc5758b9045","slug":"151327121218-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर सजवाण तीसरी बार अध्यक्ष बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोर सजवाण तीसरी बार अध्यक्ष बने
Updated Thu, 14 Dec 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कीर्तिनगर। किशोर सिंह सजवाण लगातार तीसरी बार राजकीय जूनियर शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष चुने गए हैं। जबकि सतीश फोदणी मंत्री व मानकी शाह कोषाध्यक्ष चुनी गई।
ब्लाक सभागार में जूनियर शिक्षक संघ की ओर से शैक्षणिक उन्नयन गोष्ठी में मुख्य अतिथि विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि उत्तराखंड की विषम भौगोलिक परिस्थिति के बावजूद शिक्षा की गुणवत्ता में तेजी से सुधार आ रहा है। उन्होंने कहा कि अभिभावक व शिक्षाविदों के अग्रणी भूमिका निभाने से शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम आएंगे।
वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार की हरसंभव कोशिश की जा रही है। लेकिन अभिभावकों की शिथिलता से कोशिश परवान नहीं चढ़ रही है। सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावक पर्याप्त ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अनिता निजवाला, नगर पंचायत अध्यक्ष कल्पना कठैत, उप शिक्षा अधिकारी डा. सुरेंद्र नेगी, उम्मेद मेहरा, विपिन भंडारी, दिनेश बडोनी, शिव सिह नेगी, प्रीतम बर्त्वाल व राजेश सेमवाल आदि मौजूद थे। गोष्ठी के दूसरे सत्र में ब्लॉक कार्यकारिणी के चुनाव हुए। इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष सजवाण ने बताया कि शीघ्र ही कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा।