फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   परिवहन विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई

परिवहन विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई

Sun, 10 Dec 2017 10:29 PM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
परिवहन विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई
कीर्तिनगर। पिछले दिनों बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर धौलीधार के समीप हुई सड़क दुर्घटना के बाद जागे परिवहन विभाग ने ताबड़तोड़ वाहन चेकिंग की। इस विशेष अभियान में 100 से अधिक वाहनों का चालान किया गया। जबकि 12 वाहनों को सीज कर दिया गया। वहीं 20 वाहन चालकों के लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की संस्तुति की है।
विज्ञापन

बीते दिनों देवप्रयाग से करीब 14 किलोमीटर दूर धौलीधार में एक टैक्सी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 8 घायल हो गए थे। इस दुर्घटना में यह पहलु सामने आया था कि सवारियों के टोकने के बावजूद चालक वाहन को तेज गति से दौड़ाता रहा। पूर्व में भी ओवरस्पीड, ओवर लोड और रात में शराब पीकर वाहन चलाने से ऋषिकेश से कीर्तिनगर के बीच कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन

दुर्घटनाओं को देखते हुए परिवहन विभाग ने पुलिस के सहयोग से शनिवार देर रात और रविवार को कीर्तिनगर क्षेत्र में 24 घंटे का विशेष अभियान चलाया। टीम ने प्रेशर हार्न के साथ ही वाहन में अतिरिक्त रूप से लगाया गया सामान हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरटीओ ज्योति शंकर मिश्र ने बताया कि 12 वाहन सीज किए गए हैं। इसमें 7 वाहनों को शराबी चालक चला रहे थे। वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने, ओवरलोडिंग और शराब पीकर वाहन चलाने समेत अन्य मामलों में 20 ड्राइविंग लाइसेंस को रद्द करने के लिखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed