फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जीपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज

जीपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज

Sun, 10 Dec 2017 10:29 PM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
जीपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज
श्रीनगर। शहर में गढ़वाल प्रीमियर लीग (जीपीएल)क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन-2 का रंगारंग आगाज हो गया है। शुभारंभ अवसर पर मास्टर माइंड स्कूल के बच्चों ने मार्च पास्ट और नृत्य प्रस्तुत किया। जबकि संस्कृत महाविद्यालय के छात्रों ने स्वास्ति वाचन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत और देवप्रयाग के विधायक विनोद कंडारी ने किया। उद्घाटन मैच श्रीनगर स्मशर्स और टिहरी स्कोचर्स के बीच खेला गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षा मंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि जीपीएल में डे-नाइट मैच कराना सराहनीय पहल है। उत्तराखंड में डे नाइट मैच का यह पहला प्रयोग है। विधायक कंडारी ने कहा कि श्रीनगर में स्टेडियम निर्माण के लिए केंद्र व राज्य सरकार से वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजन कमेटी अध्यक्ष गिरीश पैन्यूली ने बताया कि क्रिकेट मैचों का लाइव टेलीकॉस्ट किया जा रहा है। उद्घोषक जयदीप भट्ट ने आकर्षक शैली से दर्शकों को मोहित किया। इस मौके पर तहसीलदार सुनील राज, आयोजन समिति सचिव कुलवीर उनियाल, आयुष मियां, नीरज रावत, अमित पंवार, पंकज मैंदोली, आनंद गड़िया, मनीष कोठियाल व महेश गिरी आदि मौजूद थे।

उद्घाटन मैच टिहरी स्कोचर्स ने जीता
श्रीनगर। जीपीएल सीजन-2 का उद्घाटन मैच टिहरी स्कोचर्स ने श्रीनगर स्मैशर्स को चार विकेट से पराजित किया। टिहरी ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला लेते हुए श्रीनगर को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।
श्रीनगर ने टिहरी के सामने 20 ओवर में 159 रन का लक्ष्य रखा। श्रीनगर के ओपनर बल्लेबाज बाबू लोहार ने 60 रन बनाए। जबकि हनीश गौड़ ने 24 रनों का योगदान दिया। टिहरी के बॉलर अनूप भट्ट व तनीस ने 2-2 विकेट लिए।

बेहद रोमांचक मैच में टिहरी ने अंतिम ओवर में मैच जीत लिया। टिहरी की टीम ने चार विकेट शेष रहते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया। टिहरी की और से विशाल डंगवाल ने 32 गेंदों में 4 छक्के व 4 चौकों की मदद से 56 रन बनाए। श्रीनगर के गेंदबाज गिरीश व हनीश ने 2-2 विकेट झटके। पीआर स्पोर्ट्स हरिद्वार के राहुल कुमार डावला ने मैन ऑफ द मैच विशाल डंगवाल को क्रिकेट बैट दिया। इसके अलावा सामाजिक कार्यकर्ता संजय भाई फौजी व डावला ने विशाल को संयुक्त रूप से ट्राफी भी दी।
आज के मैच
श्रीनगर स्मैशर्स-नयार पैंथर्स
पौड़ी हेरीकेंस-टिहरी स्कोचर्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed