{"_id":"5a2d65324f1c1baf678c0d14","slug":"151292460317-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोष्ठी में मानवाधिकारों पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोष्ठी में मानवाधिकारों पर हुई चर्चा
Updated Sun, 10 Dec 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर/देवप्रयाग। भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन की पौड़ी इकाई की ओर से मानवाधिकार दिवस पर गोष्ठी आयोजित हुई। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अमर देव सिंह चौहान ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने अधिकारों के साथ ही राष्ट्र के प्रति नैतिक कर्तव्यों का भी ज्ञान होना जरूरी है। इस मौके पर डा. दिनेश चौहान, राहुल थपलियाल, पंकज कुमार, गरिमा बहुगुणा, विजय मंद्रवाल, हिमांशु अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, मानव बिष्ट, विपिन द्विवेदी व सुजीत अग्रवाल आदि मौजूद थे। वहीं देवप्रयाग में राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान के श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर के एनएसएस के स्वयंसेवियों ने जागरूकता रैली निकाली। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डा. सुरेश शर्मा, प्रो. वनमाली विस्वाल, डा. सुरेश शर्मा पंकज कोटियाल आदि शामिल थे।
गोपेश्वर। जिला मानवाधिकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष जसवंत लाल ने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक को अपने मौलिक अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए। इस मौके पर जिला महासचिव प्रेम लाल, राजेंद्र लाल, पुष्कर लाल, जिला विधि सचिव देवेंद्र सिंह फरस्वाण और नगर अध्यक्ष कुशलानंद डिमरी आदि मौजूद थे।
उत्तरकाशी। जिला शासकीय अधिवक्ता हुकम सिंह रावत ने बताया कि भिखारियों, मजदूरों व गुर्जरों को भी आम भारतीय नागरिक की तरह सभी अधिकार हैं। शासन-प्रशासन को इनके लिए आवास, भोजन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पुनर्वास आदि की व्यवस्था करनी चाहिए। समाज सेविका शांति ठाकुर के अनुसार बारिश व ठंड के मौसम से बचने के लिए आश्रय, अलाव आदि की कोई व्यवस्था नहीं है। डीएम डा. आशीष चौहान ने बताया कि प्रशासन स्तर से पालिका को रैन बसेरा बनाने के आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुधीर तोमर की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में वक्ताओं ने आम नागरिक के अधिकारों की जानकारी दी गई। अधिवक्ता अरुण प्रकाश वाजपेयी ने अधिकारों की जानकारी दी।
नैनबाग। राजकीय महाविद्यालय में एनएसएस स्वयंसेवियों ने नए भवन में साफ-सफाई की। कार्यक्रम अधिकारी डा. परमानंद चौहान ने स्वयंसेवियों को एनएसएस डायरी, बैज दिए। इस मौके पर प्राचार्य डा. अर्चना गौतम, विनोद कुमार, सुशील कुकरेती, दिनेश सिंह, अनिल सिंह, रोशन सिंह, मोहन लाल, विपिन रावत, विपिन, मोनिका, नीतू, रेनूका, ईशा, मृदुला, कवि आदि मौजूद थे।