{"_id":"5a2c4d034f1c1b686a8b890c","slug":"151285287520-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग ने अतिक्रमण की गई डेढ सौ बीघा जमीन को कराया मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन विभाग ने अतिक्रमण की गई डेढ सौ बीघा जमीन को कराया मुक्त
Updated Sun, 10 Dec 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन गुर्जरों से मुक्त कराई डेढ़ सौ बीघा वन भूमि
-- वन विभाग ने अभियान चलाकर की अतिक्रमण पर कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला। वन विभाग की ओर से अभियान चलाकर वन गुर्जरों द्वारा अतिक्रमण की गई वन भूमि को मुक्त कराया गया। छुड़ाई गई करीब डेढ़ सौ बीघा जमीन पर वन विभाग प्लांटेशन करेगा। भूमि को कब्जामुक्त कराने के दौरान टीम को विरोध भी झेलना पड़ा। शनिवार को वन रेंज लच्छीवाला के सतीवाला बीट कक्ष संख्या एक में वन भूमि पर वन गुर्जरों द्वारा 25 साल से किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान चलाया गया। सुबह दस बजे वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन की मदद से करीब 30 कच्चे मकान ध्वस्त कर दिए गए। इस दौरान वन गुर्जरो ने अभियान का विरोध भी किया।
पिछले 25 सालों से वन गुर्जरों ने वन भूमि पर बडे़ पैमाने पर अतिक्रमण कर रखा था। कई बार वन भूमि से अतिक्रमण हटाने के निर्देश भी दिए गए थे। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर वन रेंज लच्छीवाला की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। यहां करीब डेढ़ सौ बीघा वन भूमि से कब्जा छुड़ाकर मुक्त कराया गया। लोगों को दूसरे स्थानों पर चले जाने को कहा गया। लच्छीवाला वन रेंजर घनानंद उनियाल ने बताया कि कब्जा मुक्त कराई गई भूमि पर प्लांटेशन की योजना है। वन भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। कार्रवाई के दौरान डीएफओ देहरादून राजीव धीमान, डिप्टी रेंजर रविंद्र बैलवाल, सतीश बिंजोला, सैन खान, नरेंद्र सिंह, राकेश कंडवाल, सागर और संदीप आदि कर्मचारी के अलावा पुलिस बल मौजूद रहा था।