{"_id":"5a2c16884f1c1b4e718b82ac","slug":"151283892917-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल आयुक्त ने औली में लिया व्यवस्थाओं का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाल आयुक्त ने औली में लिया व्यवस्थाओं का जायजा
Updated Sat, 09 Dec 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ। आगामी जनवरी माह में औली में होने वाले विंटर गेम्स की तैयारियों का गढ़वाल आयुक्त दिलीप जावलकर ने जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों की बैठक ली और दिसंबर माह के अंत तक औली में सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए।
15 से 21 जनवरी तक फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल स्कीइंग की ओर से औली में विंटर गेम्स होने हैं। शनिवार को गढ़वाल आयुक्त दिलीप जावलकर औली पहुंचे और औली ढलान और फिश रेस के आयोजन स्थल का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने जीएमवीएन के सभागार में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने दिसंबर माह के अंत तक हर हाल में औली में दस नंबर टावर से जीएमवीएन के गेस्ट हाउस तक गेम्स में प्रयोग में लाए जाने वाले उपकरण, स्लोप, स्की लिफ्ट और स्नो मेकिंग मशीन को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने जीएमवीएन के अधिकारियों से स्की लिफ्ट के सुधारीकरण के बारे में पूछा, तो अधिकारियों ने 20 दिसंबर तक लिफ्ट दुरुस्त करा देने का आश्वासन दिया। लोनिवि के अधिकारियों को जोशीमठ-औली मार्ग को दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए गए। बिजली, पेयजल, संचार सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को भी व्यवस्थाएं समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर अपर आयुक्त हरक सिंह रावत, जीएमवीएन के महाप्रबंधक बीएल राणा, डीएम आशीष जोशी और एसडीएम योगेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
12 से होगा कृत्रिम बर्फ बनाने का ट्रायल
जोशीमठ। मशीनों के सुधारीकरण के बाद 12 और 13 दिसंबर को मशीनों से कृत्रिम बर्फ बनाने का ट्रायल होगा। फ्रांस की टीम मशीनों से कृत्रिम बर्फ बनाने का ट्रायल किया जाएगा। वर्ष 2012 में सैफ गेम्स के बाद से औली में स्नो मेकिंग मशीनें खराब पड़ी थीं। सरकार ने इन मशीनों के सुधारीकरण का काम फ्रांस की एक कंपनी को दिया था। कंपनी के तकनीशियनों ने मशीनों का सुधारीकरण कार्य पूरा कर लिया है। अब 12 दिसंबर को मशीन से बर्फ बनाने का ट्रायल लिया जाएगा।