{"_id":"5a29756a4f1c1baf678c0467","slug":"15126666084-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थराली तहसील के बांक गांव के ग्रामीण ने दी बहिन की गुमशुदगी की तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थराली तहसील के बांक गांव के ग्रामीण ने दी बहिन की गुमशुदगी की तहरीर
Updated Thu, 07 Dec 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थराली। राजस्व क्षेत्र मुंदोली के बांक गांव निवासी राजेंद्र राम ने अपने चाचा-चाची पर नाबालिग बहन को बचने का आरोप लगाते हुए एसडीएम थराली को तहरीर दी।
तहरीर में राजेंद्र राम ने कहा कि उसकी 15 वर्षीय बहन रीनू (15) 22 नवंबर से लापता है। रीनू 22 नवंबर को सुबह 9 बजे विद्यालय गई थी लेकिन शाम तक घर नहीं पहुंची। परिजनों के साथ उसकी खोज की गई लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं लगा। कहा कि तीन-चार दिन बाद पता चला कि रीनू उसके चाचा-चाची के घर पर दिखाई दी थी। जब इस बारे में चाचा से पूछा तो उन्होंने बताया कि रीनू का फोन आया था कि वह देवाल में है और उनके घर आकर वहां से दो हजार रुपये लेकर गई है। रीनू के स्कूल का बैग मकान के नीचे मिलन केंद्र में पड़ा मिला। राजेंद्र राम ने आशंका जताते हुए कहा कि चाचा और चाची ने रीनू को कहीं बेच दिया है, क्योंकि चाचा पहले भी कई लड़कियों को भगाने और खरीद फरोख्त के मामले में शामिल रह चुका है। उन्होंने एसडीएम से नामजद व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। एसडीएम सीएस डोबाल ने बताया कि मामले की जांच के लिए राजस्व उप निरीक्षक मुंदोली को आदेश दे दिए गए हैं।