फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   महिलाओं के लिए अलग पेट्रोल पंप खोला गया

महिलाओं के लिए अलग पेट्रोल पंप खोला गया

Tue, 05 Dec 2017 01:45 AM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं के लिए अलग पेट्रोल पंप खोला गया
फाइल फोटो नेम-
विज्ञापन


पैट्रोल पंप पर महिलाओं के लिए अलग विक्रय केंद्र
-- हिंदुस्तान पैट्रोलियम ने की शुरुआत, महिला कर्मचारियों की है तैनाती

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेेश।
शहर में पहली बार पैट्रोल पंप पर महिला कर्मचारियों की तैनात की गई है। पंप पर महिलाओं के लिए अलग से विक्रय केंद्र रिजर्व किया गया है, जिसमें सिर्फ महिलाओं को पैट्रोल और डीजल की सुविधा उपलब्ध होगी। पंप के संचालक ने इसके लिए तीन महिलाओं को तैनाती की हैं। सोमवार को हिंदुस्तान पेट्रोलियम के चीफ जनरल मैनेजर लखनऊ अरुण कुमार जैन ने दूनमार्ग स्थित अभिनव फ्यूल्स पैट्रोल पंप का शुभारंभ किया। पंप पर पैट्रोल और डीजल की तीन मशीनें हैं, जिसमें से मशीन महिलाओं के लिए रिजर्व रखी गई है।

अरुण जैन ने बताया कि तीर्थनगरी में जल्द ही कॉरपोरेशन की ओर से सीएनजी गैस की सुविधा भी ग्राहकों को उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे यहां देश के विभिन्न इलाकों से आने वाले लोगों को वाहनों के लिए सीएनजी गैस की सुविधा मिल सके। पंप संचालक संजीव गोयल ने बताया कि ऋषिकेश में हिंदुस्तान पैट्रोलियम का पहला महिला पैट्रोल विक्रय केंद्र है। बताया कि उनकी मंशा महिलाओं को रोजगार से जोड़ने की है। विक्रय केंद्र पर तीन महिलाओं की तैनाती की गई है। मौके पर पूर्व सांसद मनोहरकांत ध्यानी, अमित सोनार, कपिल गुप्ता, शेखर शर्मा, सुनील अग्रवाल, पंकज गुप्ता, मदनमोहन शर्मा, चंद्रमोहन नारंग, ओपी शर्मा, अभिनव गोयल, अक्षत गोयल, प्रशांत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed