{"_id":"5a2581f24f1c1b72548c131a","slug":"151240766720-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोला बडियार-मणजूली मोटर मार्ग का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खोला बडियार-मणजूली मोटर मार्ग का शिलान्यास
Updated Mon, 04 Dec 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कीर्तिनगर। सड़क मार्ग से वंचित मणजूली गंाव के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई है। सोमवार को विधायक विनोद कंडारी ने पीएमजीएसवाई के अंतर्गत बनने वाले खोला बडियार-मणजूली मार्ग का शिलान्यास किया। 18 माह में सड़क को चिलेड़ी (खोला बडियार) से मणजूली तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
सोमवार को मुछमोला गांव में शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि चुनाव के समय लोगों ने सड़क निर्माण की मांग की थी, जो आज पूरी हो गई है। सड़क निर्माण में कोई कमी नहीं रहे, इसलिए वह स्वयं निर्माण कार्य पर नजर रखेंगे।
कहा कि सड़क का निर्माण निर्धारित समय पर हो इसके लिए अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं। देवप्रयाग विधान सभा क्षेत्र को पूरे प्रदेश में मॉडल बनाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य महिपाल बुटोला व ग्राम प्रधान सरोजनी पुंडीर आदि ने भी विचार रखे। इस अवसर पर लोनिवि (पीएमजीएसवाई) के अधिशासी अभियंता जीएस रावत, रजनी देवी, थाती राम, गिरीश गोदियाल, विपिन कंडारी, विनोद रावत व रवि पंवार आदि मौजूद थे। गांव में सड़क पहुंचने की उम्मीद देखकर 80 साल की बुजुर्ग महिलाएं भी कार्यक्रम में डटी रहीं।
विज्ञापन
10 किलोमीटर तक चलते हैं पैदल
मणजूली के लोगों को सड़क तक पहुंचने के लिए अभी 10 किमी का पैदल रास्ता नापना पड़ता है। लोग बीमार व्यक्ति को चारपाई में लादकर रोड हेड तक लाते हैं। पीएमजीएसवाई में मणजूली तक 13 किमी लंबी सड़क निर्माण के लिए 878.77 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। सड़क निर्माण से गांव की सब्जियों और दालों को बाजार में बेचना आसान हो जाएगा।