{"_id":"5a2581f04f1c1b86698bf827","slug":"151240766615-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों को रक्त दान के लिए किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों को रक्त दान के लिए किया प्रेरित
Updated Mon, 04 Dec 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय में रेड रिबन क्लब की ओर से आयोजित कार्यशाला में छात्र- छात्राओ को रक्तदान के प्रति जागरूक किया गया। कार्यशाला में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं ने रक्तदान करने का संकल्प किया।
सोमवार को आयोजित कार्यशाला में रेड रिबन क्लब के प्रभारी डा. अशोक कुमार मैंदोला ने कहा कि देश में दस लाख यूनिट रक्त की मांग है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। 24 घंटे में शरीर के भीतर रक्त की भरपाई हो जाती है। प्राचार्य प्रो. सुधा भारद्वाज ने रक्तदान को महादान बताते कहा कि इससे दूसरों का जीवन बच सकता है। प्रो. अनिल नैथानी ने दूषित रक्त से सचेत करते हुए कहा कि इससे घातक रोग शरीर में आ जाते हैं। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अरविंद जियाल ने स्वस्थ जीवन शैली अपनाकर शुद्ध रक्तदान करने पर जोर दिया। कार्यशाला में डा. अर्चना धपवाल डा. लता गैरोला डा. मनीषा सती डा. सुनीता भंडारी डा. सृजना राणा, डा. रंजू उनियाल व वंदना कोटियाल आदि मौजूद थे। ब्यूरो