{"_id":"5a2581ee4f1c1b71548c10e8","slug":"1512407664136-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"6 दिसंबर से क्रमिक अनशन करेंगे उफल्डा के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6 दिसंबर से क्रमिक अनशन करेंगे उफल्डा के ग्रामीण
Updated Mon, 04 Dec 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। पालिका क्षेत्र में शामिल करने के विरोध में आंदोलित उफल्डा के ग्रामीण 6 दिसंबर से क्रमिक अनशन करेंगे।
श्रीनगर पालिका क्षेत्र में मिलाने के विरोध में उफल्डा के ग्रामीण लंबे समय से आंदोलित हैं। ग्रामीण पहले भी एक बार अनशन कर चुके हैं। तब विधायक के आश्वासन पर ग्रामीणों ने आंदोलन स्थगित किया था। ग्रामीण 12 दिन से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। अंादोलनकारी ग्रामीण कुशाल रावत ने बताया कि प्रशासन व सरकार ग्रामीणों के आंदोलन को गंभीरता से नहीं ले रहा है। ग्रामीणों के आंदोलन की उपेक्षा की जा रही है। जिस पर ग्रामीणों ने 6 दिसंबर से क्रमिक अनशन का निर्णय लिया है। सोमवार को धरने पर बैठने वालों में गुमान सिंह, मनवर सिंह, शांति देवी, कुसुम, हरपाल सिंह, कुशाल रावत आदि शामिल थे। ब्यूरो