फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गढ़वाल विवि के तदर्थ वेतनभोगी कर्मचारी समायोजन के लिए करेंगे आंदोलन

गढ़वाल विवि के तदर्थ वेतनभोगी कर्मचारी समायोजन के लिए करेंगे आंदोलन

Mon, 04 Dec 2017 10:42 PM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
गढ़वाल विवि के तदर्थ वेतनभोगी कर्मचारी समायोजन के लिए करेंगे आंदोलन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि में कार्यरत तदर्थ वेतनभोगी कर्मचारी समायोजन के लिए आंदोलन करेंगे। साथ ही तदर्थ कर्मचारियों ने शिक्षणेतर कर्मचारी परिषद ने चुनाव में वोट देने का अधिकार देने की मांग भी की है।
विज्ञापन

सोमवार को गढ़वाल विवि में कार्यरत तदर्थ वेतनभोगी कर्मचारियों ने प्रशासनिक भवन परिसर में बैठक की। संघ के संयोजक कमलेश नैथानी ने कहा कि विवि में तैनात तदर्थ वेतनभोगी कर्मचारी वर्षों से पूरे मनोयोग से विवि में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। नैथानी ने कहा कि राज्य सरकार 10 और 5 वर्षों से कार्यरत तदर्थ वेतनभोगी कर्मचारियों का समायोजन कर चुकी है। गढ़वाल विवि को भी अपने तदर्थ वेतनभोगी कर्मचारियों का समायोजन करना चाहिए। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। कर्मचारियों ने कहा कि जल्द ही अपनी मांग के समर्थन में तदर्थ वेतनभोगी अनशन व आत्मदाह जैसे कदम उठाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। तदर्थ वेतनभोगी कर्मचारियों ने कर्मचारी परिषद से यूनियन चुनाव में वोट देने का अधिकार देने की मांग भी की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed