फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पांच दिसंबर को तहसील मुख्यालय में प्रदर्शन

पांच दिसंबर को तहसील मुख्यालय में प्रदर्शन

Sun, 03 Dec 2017 10:54 PM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
पांच दिसंबर को तहसील मुख्यालय में प्रदर्शन
देवप्रयाग। आल वेदर रोड निर्माण से प्रभावित हो रहे व्यापारी सरकार से पुनर्वास और रोजगार की मांग करेंगे। प्रभावितों ने समिति का गठन कर पांच दिसंबर को जुलूस-प्रदर्शन का एलान किया है।
विज्ञापन

ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग डबल लेन मार्ग निर्माण को लेकर जहां सरकार ने तेजी दिखाई है, वहीं, इससे सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित होने वाले व्यवसायियों की चिंता भी बढ़ गई हैं। अकेले देवप्रयाग बाजार में सड़क के डबल लेन होने से 40 से अधिक दुकानदारों के समक्ष रोजी रोटी का संकट खड़ा हो सकता है। इसी को देखते हुए ऑल वेदर रोड से प्रभावित हो रहे दुकानदारों ने पहली बार बैठक आयोजित की। तय किया गया कि आगामी मंगलवार को बाजार से तहसील कार्यालय तक जुलूस निकालने के साथ ही प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर समिति का गठन किया गया। समिति के लिए विनोद कुमार टोडरिया अध्यक्ष, रैचंद सिंह नेगी उपाध्यक्ष, अरविंद जियाल व विकास कोटियाल महामंत्री, कप्तान सिंह कोषाध्यक्ष और रमेश कैंतुरा, मुकेश बिष्ट, सुरेश बडोनी, त्रिलोक रावत मंगल सिंह नेगी व भूपेंद्र टोडरिया सदस्य बनाए गए। विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी और मैचंद सिंह रावत को संरक्षक बनाया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed