{"_id":"5a22d1da4f1c1b686a8b70cf","slug":"15122315132-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थराली का पेट्रोल पंप बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थराली का पेट्रोल पंप बंद
Updated Sat, 02 Dec 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
थराली। पिंडर घाटी का एक मात्र पेट्रोल पंप बंद होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। थराली, नारायणबगड़ और देवाल सहित कई अन्य क्षेत्रों के वाहनों के लिए पेट्रोल तथा डीजल का एकमात्र पेेट्रोल पंप थराली में है, लेकिन यहां पेट्रोल-डीजर न मिलने के कारण वाहनों को 50 से 100 किमी दूर बैजनाथ और सिमली जाना पड़ रहा है।
थराली का पेट्रोल पंप तीन दिनों से बंद है, जिससे टैक्सियों, वाहन-बस चालकों समेत कई लोगों को 100 किमी दूर पेट्रोल, डीजल भरने जाना पड़ रहा है। वाण के लक्ष्मण सिंह, रूईसाण के सुरेंद्र सिंह आदि ने कहा कि डीजल नहीं मिलने से दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। वहीं तहसीलदार माणिक लाल भेंतवाल का कहना है कि थराली में संचालित पेट्रोल पंप कारगिल शहीद के परिजनों के नाम है, जो पिछले कई सालों से अनुबंध पर चल रहा था। इस दौरान संचालक और पंप स्वामी के बीच अनुबंध निरस्त हो गया, जिससे पंप बंद हो गया है। अब पंप स्वामी (शहीद के परिजन) से वार्ता के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।