{"_id":"5a22d1d84f1c1b70548c1140","slug":"151223151111-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरती सुनहरी, अंबर नीला, ऐसा देश है मेरा गीत ने भरा जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरती सुनहरी, अंबर नीला, ऐसा देश है मेरा गीत ने भरा जोश
Updated Sat, 02 Dec 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शनिवार को क्राइस्ट एकेडमी गोपेश्वर का वार्षिकोत्सव समारोह आयोजित किया गया। छात्र-छात्राओं के देश भक्ति गीत धरती सुनहरी, अंबर नीला, हर मौसम रंगीला, ऐसा देश है मेरा... ने अभिभावकों में देशभक्ति का जोश भर दिया।
विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट ने किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ ही छात्र-छात्राओं को रचनात्मक क्रिया-कलाप में भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिए। मुख्य शिक्षा अधिकारी ललित मोहन चमोला ने छात्र-छात्राओं को संस्कारवान बनाने पर जोर दिया। विद्यालय प्रबंधक फादर स्टीफन और प्रधानाचार्य सिस्टर मर्सी ने विद्यालय की वार्षिक पुस्तिका का विमोचन किया। इससे पूर्व छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली गीत चैत की चैत्वाल्या और ठंडो रे ठंडो की शानदार प्रस्तुति दी। आठवीं कक्षा के छात्रों ने सांप्रदायिक सौहार्द पर नाटक की मनमोहन प्रस्तुति दी। इस मौके पर इंजीनियरिंग कॉलेज के डायरेक्टर डा. केके मैर, डा. डीएस नेगी आदि मौजूद थे।