फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पुलिस ने दिए बेसहारा लोगों को 25 रजाईयां

पुलिस ने दिए बेसहारा लोगों को 25 रजाईयां

Thu, 30 Nov 2017 09:46 PM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने दिए बेसहारा लोगों को 25 रजाईयां
श्रीनगर। पुलिस की ओर से मनाए जा रहे वरिष्ठ नागरिक दिवस के तहत पुलिस अधिकारी और कर्मियों ने बुजुर्ग लोगों की समस्याएं पूछी। इस मौके पर पुलिस ने 25 गरीब बेसहारा बुजुर्गों को रजाई भी भेंट की।
विज्ञापन

जिला पुलिस पौड़ी की ओर से हर माह के अंतिम दिन वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाया जाता है। इसके तहत पुलिस विभिन्न स्थानों में जाकर बुजुर्ग, असहाय और निराश्रित लोगों से मुलाकात करती है। बृहस्पतिवार को कोतवाल एनएस बिष्ट और चौकी प्रभारी श्रीकोट महेश रावत सहित अन्य पुलिस अधिकारियों व कर्मियों ने जगह-जगह जाकर बुजुर्गों और असहाय लोगों को हाल-चाल पूछा। श्रीनगर में पुलिस टीम ने धर्मशाला के समीप रह रहे बेसहारा लोगों की समस्या जानते हुए उन्हें रजाइयां दी। कोतवाल बिष्ट ने बताया कि सर्दियों का मौसम देखते हुए बेसहारा लोगों को गर्म कपड़े दिए जा रहे हैं। श्रीनगर बाजार, पुलिस चौकी श्रीकोट, देहलचौरी, कलियासौड़ व खिर्सू पुलिस चौकी में 5-5 निराश्रित लोगों को रजाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed