{"_id":"5a202ec14f1c1bee688beccf","slug":"15120586851-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम में फंसे वाहन में वृद्ध ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम में फंसे वाहन में वृद्ध ने तोड़ा दम
Updated Thu, 30 Nov 2017 09:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर एसएसबी गेट के समीप बृहस्पतिवार को जाम में फंसने से पलेठी गांव निवासी 70 वर्षीय बीमार बुजुर्ग की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि अनुरोध के बावजूद उनके वाहन को नहीं जाने दिया गया। हालांकि, मौके पर मौजूद वन निगम के अधिकारियों ने मात्र 15 मिनट तक जाम की बात कही है।
बुजुर्ग के भतीजे मदन सिंह रावत ने बताया कि उसके चाचा को सीने में दर्द हो रहा था। उन्हें गांव से निजी वाहन में बेस अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन उनका वाहन बेस अस्पताल से करीब 4 किमी पहले एसएसबी गेट के समीप जाम में फंस गया। मदन ने बताया इन दिनों कीर्तिनगर से फरासू गांव तक करीब 12 किमी के दायरे में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे पेड़ कटान का कार्य चल रहा है। इसी वजह से यहां जाम लगा था। जाम लगने के कारण जब उन्होंने वहां मौजूद मजदूरों और विभागीय अधिकारियों से वाहन को निकलने देने का अनुरोध किया, लेकिन किसी ने उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया। मदन सिंह ने आरोप लगाया कि जाम में फंसे रहने और समय पर उपचार न मिलने से उनके चाचा की मौत हो गई।
वहीं, वन निगम के डीएलएम सोहन लाल ने कहा कि पेड़ काटने के दौरान इस बात का पूरा ध्यान रखा जा रहा है कि जाम कम से कम समय के लिए लगे। भविष्य में ऐसे वाहनों को जाम से बाहर निकालने का पूरा प्रयास किया जाएगा।