{"_id":"5a1aee694f1c1b156b8b86c3","slug":"151171452815-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्णाहूति के साथ चंडिका मंदिर में दुर्गा सप्तसती पाठ यज्ञ संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्णाहूति के साथ चंडिका मंदिर में दुर्गा सप्तसती पाठ यज्ञ संपन्न
Updated Sun, 26 Nov 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नंदप्रयाग। प्रसिद्ध चंडिका मंदिर में तीन दिनों से चल रहा दुर्गा सप्तसती और महाविद्यापाठ का पूर्णाहुति के साथ समापन हो गया। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे देवी भक्तों ने मां चंडिका के दर्शन कर मनौतियां मांगीं। यज्ञ समापन पर मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया।
चंडिका मंदिर में रविवार को सुबह पांच बजे से ही पूजा शुरू हो गई थी। सुबह ग्यारह बजे पंच पूजा संपन्न होने के बाद पूर्णाहुति हुई। इसके बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। मां चंडिका ने पश्वा पर अवतरित होकर भक्तों को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष जेपी वैष्णव, वरिष्ठ अधिवक्ता समीर बहुगुणा, पुजारी लक्ष्मी प्रसाद, तेजवीर कंडेरी, भरत सिंह, भगवती प्रसाद, भरत सिंह, मंगल सिंह, धान सिंह, कुलदीप, सुदामा प्रसाद, बादर सिंह, अयोध्या प्रसाद, गोविंद प्रसाद, नरेंद्र कठैत, शक्तिपाल सिंह चौहान, प्रह्लाद रौतेला, सुनील रावत और लखपत सिंह आदि मौजूद थे।