{"_id":"5a1aee654f1c1b7a548bf5f8","slug":"151171452517-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीसी डे पर कैडेट्स हुए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीसी डे पर कैडेट्स हुए सम्मानित
Updated Sun, 26 Nov 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। वन यूके एनसीसी स्वतंत्र कंपनी गोपेश्वर की ओर से एनसीसी डे पर सर्वश्रेष्ठ कैडेट्स को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक से सम्मानित किया गया।
एनसीसी कार्यालय परिसर में आयोजित एक सादे समारोह में कैप्टन केएस रावत और हवलदार महिपाल सिंह ने कैडेट्स को एनसीसी के कर्तव्य और उद्देश्य के बारे में बताया। इस दौरान सीनियर अंडर ऑफिसर मंजीत सिंह, अंडर ऑफिसर कविता, मोहित कुमार, पुष्पा, मीना, भोपाल सिंह और नरेंद्र दानू को स्वर्ण पदक, कैडेट पूजा काला, संजय, अंजलि, वीरेंद्र सिंह, मनोज राणा, रोहित बास्कंडी, पंकज बिष्ट व अंकित को रजत और गौरव कुमार, पंकज फस्त्रवाण व साहिल को कांस्य पदक देकर सम्मानित किया गया। कैप्टन केएस रावत ने बताया कि जीआईसी नागनाथ पोखरी के कैडेट गजेंद्र सिंह पंवार और पीजी कॉलेज गोपेश्वर से कैडेट कर्णजीत सिंह और पूजा काला का चयन गणतंत्र दिवस परेड के लिए हुआ है। गोपेश्वर के एनसीसी कैडेट्स ट्रैकिंग और सामाजिक क्षेत्र में भी अपना पूरा योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कैडेट्स को देश सेवा के लिए हर समय तत्पर रहने का आह्वान किया। इस मौके पर द्वितीय ऑफिसर विजय पंत और वरिष्ठ सहायक ओमेश भंडारी आदि मौजूद थे।