{"_id":"5a1aee624f1c1bd1408b92bf","slug":"1511714521142017-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोपेश्वर में शरदोत्सव-2017 का हुआ आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोपेश्वर में शरदोत्सव-2017 का हुआ आगाज
Updated Sun, 26 Nov 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। पुलिस मैदान में रविवार से चार दिवसीय शरदोत्सव-2017 का शुभारंभ हो गया। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष अनसूया प्रसाद भट्ट ने शरदोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि शरदोत्सव में लगे स्टॉल से आम जनता को जहां विकास योजनाओं की जानकारी मिलेगी वहीं प्रतिभाओं को एक मंच भी मिलेगा। शरदोत्सव के पहले दिन आयोजन समिति ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर क्षेत्र के लोगों और महिलाओं को सम्मानित किया।
शरदोत्सव में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और एनसीसी कैडेट्स ने गोपीनाथ मंदिर परिसर से महोत्सव स्थल तक झांकी निकाली। झांकी में अक्षत नाट्य संस्था के कलाकारों ने सांस्कृतिक धरोहर बुढ़देवा का मंचन किया। इसके बाद हुए लोकगीत में नेशनल पब्लिक स्कूल गोपेश्वर प्रथम, सरस्वती शिशु मंदिर द्वितीय और हिमालय पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लोकनृत्य में पीस पब्लिक स्कूल ने प्रथम, हिमालय पब्लिक स्कूल ने द्वितीय और सुबोध प्रेम विद्या मंदिर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत ने कहा कि शरदोत्सव में सांस्कृतिक संध्या में विभिन्न लोक गायक प्रस्तुतियां देंगे। इस मौके पर पूर्व विधायक कुंवर सिंह नेगी, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रेमबल्लभ भट्ट, मुरारी लाल, पुष्पा पासवान, नंदन सिंह बिष्ट, चंद्रकला तिवारी, नवल भट्ट, सतेंद्र असवाल, धूम सिंह नेगी, भवान सिंह चैहान, गुलाम मोहम्मद खान समेत कई लोगों को शॉल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।