{"_id":"5a186d2a4f1c1b8d698bda61","slug":"15115503671-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगानगर में संदिग्ध परिस्थितियों में पेंटर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगानगर में संदिग्ध परिस्थितियों में पेंटर की मौत
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्डिंग की सीढ़ियों से गिरकर पेंटर की मौत
-- निर्माणाधीन बिल्डिंग में सीढ़ियों से गिरकर हुआ था जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। गंगानगर में निर्माणाधीन निजी बिल्डिंग में एक पेंटर संदिग्ध परिस्थितियों में सीढ़ियों से गिरकर जख्मी हो गया। गंभीर हालत में उसे एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक बीते बृहस्पतिवार की देर शाम गंगानगर में एक निजी इमारत में पुताई का काम चल रहा था। इसी दौरान पेंट कर रहा संजू पुत्र स्व. मनोहरलाल निवासी चंद्रेश्वनगर, ऋषिकेश सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गया।
सिर पर गंभीर चोटें लगने से उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। शुक्रवार सुबह अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। युवक के शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उपनिरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि संजू चंद्रेश्वरनगर में किराए के मकान में रहता था। वह गंगानगर में बिल्डिंग के पेंट के काम में लगा था। बताया कि प्राथमिक जांच में सिर पर गंभीर चोटें लगने के कारण मृत्यु होना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह पता चल पाएगी। अभी तक परिजनों की ओर से मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।