{"_id":"5a186d274f1c1b4c528b5729","slug":"151155036310-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत
-- देर रात हरिद्वार हाईवे पर हाईडिल कॉलोनी के पास हुआ हादसा, पुलिस वाहन चालक की तलाश में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। ऋषिकेश-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित हाईडिल कॉलोनी के समीप बृहस्पतिवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक युवक जख्मी हो गया। इस दौरान टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने घायल को एम्स में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। आईडीपीएल चौकी प्रभारी दीपक तिवारी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे नेशनल हाईवे स्थित ऊर्जा निगम की हाईडिल कॉलोनी के पास अज्ञात वाहन से युवक के घायल होने की सूचना मिली। दुर्घटना के तत्काल बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर घायल को एम्स में भर्ती कराया। बताया कि उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। उसकी शिनाख्त महेश 26 पुत्र कर्मवीर निवासी मंशादेवी, ऋषिकेेश के रूप में हुई है। बताया कि शुक्रवार को शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से अभी तक मामले में कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। बताया कि तहरीर मिलती है, तो अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। अज्ञात वाहन चालक की तलाश के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।