{"_id":"5a145cab4f1c1b6a678bd0d4","slug":"15112839969-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा में जिला महामंत्री पद को लेकर खींचतान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा में जिला महामंत्री पद को लेकर खींचतान शुरू
Updated Tue, 21 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
लंबी खींचतान के बाद जिलाध्यक्ष पद पर डा. जयपाल सिंह चौहान की ताजपोशी के बाद अब जिला महामंत्री को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। दावेदार अपने-अपने राजनीतिक आकाओं के साथ संघ की परिक्रमा कर रहे हैं। संभावना है कि पांच दिसंबर तक जिला की कार्यकारिणी घोषित कर दी जाएगी।
हरिद्वार भाजपा के कार्यकर्ता पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद रमेश पोखरियाल निशंक और शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के गुटों में बंटे हैं। दोनों गुट संगठन में पद हासिल करने में एक- दूसरे को चित्त करने में लगे रहते हैं। निशंक गुट जयपाल सिंह चौहान की जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी करा चुका है। अब महामंत्री सहित अन्य पदों पर भी काबिज होने की खींचतान शुरू हो गई है।
विज्ञापन
यह नेता जता रहे हैं दावेदारी
मदन कौशिक गुट से विकास तिवारी, नरेश शर्मा, सुभाष वर्मा, सुशील त्यागी, पवन तोमर, सचिन अग्रवाल दावेदारी जता रहे हैं, तो निशंक गुट से अनिल अरोड़ा, आशुतोष शर्मा, रोहित साहू, जितेंद्र चौधरी, संदीप खटाना, अश्विनी कौशिक, ऋषिपाल बालियान, सुबोध राकेश, राकेश भट्ट दौड़ में हैं। इसके साथ ही आदेश सैनी, अरविंद सैनी, हरजीत सिंह, राकेश गिरि, कल्पना सैनी भी अपने काम के बूते महामंत्री के लिए दावेदारी जता रहे हैं।
विज्ञापन
वर्जन
जिला कार्यकारिणी गठित करने के लिए कवायद शीघ्र ही शुरू की जाएगी। गुट के बजाय संगठन के प्रति निष्ठा और समर्पण को वरीयता दी जाएगी। सभी दावेदारों के नामों पर प्रदेश अध्यक्ष और विधायकों के साथ चर्चा कर जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। -डा. जयपाल सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष हरिद्वार।