फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   प्रधान संगठन ने पंचायती राज मंत्री का पुतला फूंककर किया विरोध प्रदर्शन

प्रधान संगठन ने पंचायती राज मंत्री का पुतला फूंककर किया विरोध प्रदर्शन

Tue, 21 Nov 2017 10:22 PM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
प्रधान संगठन ने पंचायती राज मंत्री का पुतला फूंककर किया विरोध प्रदर्शन
गोपेश्वर। प्रधान संगठन दशोली ने पंचायतीराज मंत्री द्वारा पंचायती महाकुंभ में पंचायत प्रतिनिधि को लेकर दिये गये बयान का विरोध किया है। मंगलवार को ग्राम प्रधान संगठन ने ब्लॉक कार्यालय पर पंचायतीराज मंत्री का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया। इसके बाद ग्राम प्रधानों ने काले फीते बांधकर बीडीसी बैठक की कार्रवाई में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

दशोली विकास खंड के ग्राम प्रधान सुबह 11 बजे क्षेत्र पंचायत की त्रैमासिक बैठक में भाग लेने पहुंचे। जहां ग्राम प्रधानों ने बैठक से पहले ब्लॉक कार्यालय के सम्मुख नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही ग्राम प्रधानों ने यहां पंचायतीराज मंत्री अरविंद पांडे का पुतला फूंककर विरोध जताया। जिसके बाद संगठन के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। ग्राम प्रधानों ने पंचायतीराज मंत्री से सार्वजनिक रुप से माफी मांगने की मांग उठाई है। कहा गया कि यदि पंचायतीराज मंत्री द्वारा माफी नहीं मांगी जाती तो वे क्रमबद्ध आंदोलन शुरू कर देंगे। इस मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह नेगी, नरेंद्र लाल, बलवीर कोहली, पुन्नी देवी, बेलमती देवी, प्रकाश नेगी, हरेंद्र राणा, कुलवंत सिंह, महावीर राणा, प्रदीप सिंह, नरेंद्र बंडवाल और सतेश्वरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed