फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गंगा में गंदगी देख, हमें लगा इसे स्वच्छ करना चाहिए

गंगा में गंदगी देख, हमें लगा इसे स्वच्छ करना चाहिए

Tue, 21 Nov 2017 01:38 AM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
गंगा में गंदगी देख, हमें लगा इसे स्वच्छ करना चाहिए
फोटो :------------
विज्ञापन


विदेशियों ने पढ़ाया स्वच्छता का पाठ
-- कहा, गंगा पवित्र नदी, गंदगी देखकर सफाई करने का हुआ एहसास

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। वर्ल्ड टॉयलेट-डे के उपलक्ष्य में स्वच्छ सुलभ फाउंडेशन और अक्षी योगशाला ने गंगा तटों पर विदेशी मेहमानों के साथ सघन स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने मोक्षदायिनी के तटों और घाटों से कूूड़ा एकत्रित कर उसे निस्तारण के लिए नगर निकाय को सौंपा। वहीं लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया। स्वर्गाश्रम क्षेत्र में सफाई अभियान की शुरुआत राधेश्याम घाट से की गई। अभियान के तहत मस्तराम घाट, शिव गंगा घाट, मिनी आस्था पथ, सीता घाट और शिवानंद राम झूला पुल के आसपास संस्था के स्वयंसेवकों ने विदेशी पर्यटकों के साथ मिलकर सघन स्वच्छता अभियान चलाया।
इस दौरान गंगा तटों और घाटों से 100 बोरियों में कूड़ा-कचरा एकत्रित कर उसे नगर पंचायत के डोर-टू-डोर कूड़ा वाहन के जरिए निस्तारण के लिए भेजा गया। अभियान में शामिल अमेरिका के डेनीला और यूके के जिल ने कहा कि गंगा भारत की पवित्र नदी है। हमें गंगा के तट पर गंदगी देखकर इसकी सफाई का बहुत अहसास हुआ। उन्होंने नगर वासियों से भी गंगा और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने की अपील की। कनाडा के फ्लोरेंस व जापान की ओरियोशिदा ने कहा कि वर्ल्ड टॉयलेट-डे पर भारत के लोगों को प्रत्येक घर में शौचालय निर्माण का संकल्प लेना चाहिए। कहा कि गंगा के तट पर सफाई अभियान में शामिल होकर अच्छा लग रहा है।
विज्ञापन

संस्था के प्रभारी अनूप कुमार कोठियाल और अक्षी योगशाला के निदेशक विवेक ने कहा कि तीर्थक्षेत्र व गंगा तटों को स्वच्छ रखने में सहयोग देने के साथ ही विदेशियों को भी इसमें शामिल कर लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। अभियान में योगशाला के प्रबंधक मुकेेश सेवदा, सुरेन्द्र, संतोप देवी, प्रतिभा चौधरी, माया, कमला शंकर पटेल, नेहा, ऐलीना, जेसीका, अक्षय, रचिल, हेडेना, ऐलेसानडोरो आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जारीराव राशिद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed