फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चैकिंग के दौरान चार वाहन सीज, 21 के किए चालान

चैकिंग के दौरान चार वाहन सीज, 21 के किए चालान

Tue, 21 Nov 2017 01:38 AM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
चैकिंग के दौरान चार वाहन सीज, 21 के किए चालान
चार वाहन सीज, 21 के किए चालान
विज्ञापन

-- हरिद्वार बाईपास मार्ग पर एआरटीओ ने चलाया चेकिंग अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। एआरटीओ ने हरिद्वार बाईपास मार्ग पर वाहन चेकिंग अभियान चलाकर अनियमितताओं ने चार वाहनों को सीज करते हुए 21 वाहनों का चालान किया। कार्रवाई के दौरान बाईपास रोड पर वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। सोमवार को अपराह्न तीन से चार बजे एआरटीओ डा. अनीता चमोला ने हरिद्वार बाईपास मार्ग पर गुमानीवाला में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एआरटीओ ने चार वाहनों को कागजात व अन्य अनियमितताओं के चलते सीज कर दिया। इनमें लोडर वाहन, डिलीवरी वैन, ट्रैक्टर और ट्राला शामिल हैं। इसके अलावा अभियान के दौरान 21 वाहनों के चालान भी किए। चेकिंग की भनक लगते ही कई सवारी व मालवाहक वाहन चालकों ने रूट भी बदल लिए। एआरटीओ ने डॉ. अनीता चमोला ने बताया कि क्षेत्र में बिना दस्तावेज और यातायात नियमों का उल्लंघन कर सड़कों पर वाहनों को दौड़ा रहे चालकों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। अनियमितताओं के चलते सप्ताह भर में दर्जनों वाहनों का चालान और कई को सीज किया जा चुका है। बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एआरटीओ ने बताया कि आगे भी अभियान को जारी रखा जाएगा।
जारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed