{"_id":"5a130dde4f1c1bd0408b7d4e","slug":"151119828414-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिर्सू में स्वास्थ्य शिविर कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिर्सू में स्वास्थ्य शिविर कल
Updated Mon, 20 Nov 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर/पौड़ी। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 22 नवंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिर्सू में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगेगा। शिविर मेें विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श देंगे। शिविर में डीपीएमआई पौड़ी की ओर से आवश्यक पैथोलॉजी जांच की जाएगी। विजय डेंटल क्लीनिक की ओर से मरीजों के दांतों के परीक्षण के साथ ही ट्रीटमेंट भी किया जाएगा। शिविर में स्वास्थ्य विभाग पौड़ी, राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर और कुलानंद मुंडेपी नेत्र प्रशिक्षण संस्थान पौड़ी भी सहयोग कर रहे हैं।
अमर उजाला फाउंडेशन और न्यू सन मेडिसिन श्रीनगर की ओर से मरीजों को दवाइयां भी उपलब्ध कराई जाएंगी। शिविर में राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के नेत्र रोग विभागाध्यक्ष सहायक प्रो. अच्यतु नारायण पांडे, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. वरुण तिवाड़ी और कम्युनिटी मेडिसिन के सहायक प्रोफेसर डॉ. वेकेंट रेड्डी परामर्श देंगे।
इसके अलावा, स्वास्थ्य विभाग पौड़ी की ओर से हड्डी रोग, फि जिशियन, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ की सेवाएं दी जाएंगी।
कुलानंद मुंडेपी नेत्र प्रशिक्षण संस्थान पौड़ी के विशेषज्ञ आंखों का परीक्षण करेंगे। डीपीएमआई पौड़ी के डॉ. बीपी बलोदी ने बताया कि शिविर मेें हीमोग्लोबिन, ब्लड ग्रुप और शुगर की जांच की जाएगी। विजय डेंटल क्लीनिक श्रीनगर के डॉ. हरीश भट्ट ने बताया कि शिविर मेें दंत परीक्षण के साथ ही लोगों को दांतों में लगने वाले कीड़े से बचाने के उपाय भी बताए जाएंगे।