{"_id":"5a1305734f1c1b4c528b4934","slug":"151119612920-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंग्रेजी वादविवाद प्रतियोगिता में एंजिल्स एकदेमी का दबदबा।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंग्रेजी वादविवाद प्रतियोगिता में एंजिल्स एकदेमी का दबदबा।
Updated Mon, 20 Nov 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
एंजिल्स एकेडमी सीनियर सेकेंड्री स्कूल में ‘भारत कैशलेस अर्थव्यवस्था के लिए तैयार’ विषयक तृतीय अंतरविद्यालयी अंग्रेजी वादविवाद प्रतियोगिता में एंजिल्स एकेडमी का दबदबा रहा। प्रतियोगिता में जिले के 10 विद्यालयों से आए छात्र- छात्राओं ने हिस्सा लिया।
उप प्रधानाचार्य बीपी उपाध्याय के संयोजन में आयोजित प्रतियोगिता में एंजिल्स एकेडमी स्कूल की देबरना दत्ता पहले, मॉंटफोर्ट स्कूल रुड़की की मौलश्री दूसरे और दिल्ली पब्लिक स्कूल रुड़की की निलंजना तीसरे स्थान पर रहीं। स्वामी हरिहारनंद पब्लिक स्कूल की प्रभा झा, एंजिल्स एकेडेमी स्कूल के छात्र तुषार चौहान एवं एचआर पब्लिक स्कूल की छात्रा प्रियांशी गुप्ता को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इस दौरान वक्ताओं ने भारत में हुए नोटबंदी के बाद कैशलेस को एक उचित कदम बताया। पक्ष के एक प्रतिभागी ने नोटबंदी और कैशलेस बनाने के सरकार के कदम को उचित बताया । जबकि कई प्रतिभागियों ने भारत में व्याप्त भ्रष्टाचार और कालेधन को समाप्त करने के लिए कैशलेस व्यवस्था को कारगर हथियार बताया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या रश्मि चौहान ने कहा कि वाद विवाद प्रतियोगिताएं छात्रों की तर्कशक्ति का विकास करने के साथ-साथ किसी भी विषय के दोनों पक्षों पर अपने विचारों को निर्भीकता से व्यक्त करने की क्षमता प्रदान करते हैं। प्रतियोगिता के समापन पर प्रधानाचार्या और उप प्रधानाचार्य बीपी उपाध्याय ने पुरस्कार वितरित किए। निर्णायकों की भूमिका डा. एडी त्यागी, रत्ना चंदा ने निभाई।
विज्ञापन