फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   तीर्थनगरी में पहलीबार मसहूर फिल्म अभिनेत्री ने लिया मां गंगा का आशीर्वाद

तीर्थनगरी में पहलीबार मसहूर फिल्म अभिनेत्री ने लिया मां गंगा का आशीर्वाद

Mon, 20 Nov 2017 01:38 AM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
तीर्थनगरी में पहलीबार मसहूर फिल्म अभिनेत्री ने लिया मां गंगा का आशीर्वाद
फोटो
विज्ञापन

--------------

पद्मावती फिल्म का विरोध महज राजनीति
-- अभिनेत्री निशा कोठारी बोली, फिल्म में क्या है यह किसी को नहीं पता

अमर उजाला ब्यूरो
मुनिकीरेती-ऋषिकेश।
पद्मावती फिल्म में चित्तौड़ राजस्थान की रानी पद्मावती के इतिहास को किस तरह से दर्शाया गया है। इसकी हकीकत क्या है, यह किसी को पता नहीं है। देश भर में फिल्म को लेकर चल रहा विरोध महज राजनीति है। यह कहना है अभिनेत्री निशा कोठारी का। रविवार को तीर्थनगरी पहुंची निशा कोठारी ने गंगा दर्शन के बाद परमार्थ निकेतन के आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती से भेंट की व उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। सरकार, आग, बुलेट, रानी और द किलर जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकी अभिनेत्री निशा कोठारी ने फिल्म पद्मावती को लेकर देश भर में चल रहे विरोध पर कहा कि फिल्म से क्या संदेश दिया गया है, यह किसी को पता नहीं है। फिल्म को केवल राजनैतिक मुद्दा बनाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि वह कई हिंदी फिल्मों के साथ ही दक्षिण भारतीय कई फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं, जिन्हें जनता ने खूब सराहा है। साल भर पहले आई उनकी फिल्म बुलेट को भी दर्शकों ने खूब सराहा। निशा ने बताया कि वह फिलहाल किसी फिल्म पर काम नहीं कर रही हैं। इन दिनों वह अपनी संस्था निशा फाउंडेशन की गतिविधियों को आगे बढ़ा रही हैं। निशा ने बताया कि वह पहली बार तीर्थनगरी में मां गंगा के सानिध्य में आई हैं। यहां की आबोहवा उन्हें काफी अच्छी लग रही है। बकौल निशा उत्तराखंड सचमुच में अपने आप में स्वर्ग से भी बढ़कर है। परमार्थ निकेतन के आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि का समय-समय पर आशीर्वाद मिलता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed