फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शहर को कचरा डंपिंग केंद्र से निजात दिलाने की उठाई मांग

शहर को कचरा डंपिंग केंद्र से निजात दिलाने की उठाई मांग

Mon, 20 Nov 2017 01:38 AM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
शहर को कचरा डंपिंग केंद्र से निजात दिलाने की उठाई मांग
फोटो फाइल नेम-
विज्ञापन

कचरा डंपिंग केंद्र से निजात दिलाने की उठाई मांग
-- नागरिक कल्याण संगठन की बैठक, पालिका में धरना बृहस्पतिवार को
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। नागरिक कल्याण संगठन की बैठक में शहर के बीचोंबीच हरिद्वार हाईवे पर बने डंपिंग ग्राउंड का विरोध किया गया। संगठन ने नगर पालिका प्रशासन से कूड़े कचरे के निस्तारण की ठोस व्यवस्था की मांग की है। बताया गया कि खाली भूखंड पर डंपिंग हटाकर ही लोगों को गंदगी से राहत मिलेगी। संगठन ने बृहस्पतिवार को डंपिंग ग्राउंड को हटाने की मांग को लेकर नगर पालिका परिसर में धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
रविवार को गोविंदनगर स्थित ट्रक ऑनर्स यूनियन परिसर में पूर्व पालिकाध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में संगठन की बैठक हुई, जिसमें लोगों ने शहर के बीचोंबीच खाली भूखंड में नगर पालिका द्वारा डंप किए जा रहे कूड़े कचरे का विरोध किया।
विज्ञापन

कहा कि डंपिंग ग्राउंड से फैल रही गंदगी से स्थानीय लोगों के साथ ही सैलानियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने स्थानीय विधायक व नगर पालिकाध्यक्ष पर अव्यवस्था से नागरिकों को हो रही दिक्कतों की अनदेखी का आरोप लगाया। कहा कि दोनों प्रतिनिधि नगर हित के लिए कार्य नहीं कर रहे हैं। इस अवसर पर शिव कुमार गौतम, लल्लन राजभर, अरुण सूद, जयपाल जाटव, शिव मोहन मिश्रा, राजेंद्र रक्खा,राजकुमार अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed