{"_id":"5a11b9b84f1c1b6f548be1df","slug":"151111120614-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य आंदोलनकारी घेरेंगे विधानसभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य आंदोलनकारी घेरेंगे विधानसभा
Updated Sun, 19 Nov 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्णप्रयाग। राज्य आंदोलनकारियों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की भांति सभी सुविधाएं देने, गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित करने सहित अन्य मांगों को लेकर चिह्नित राज्य आंदोलनकारी समिति विधानसभा का घेराव करेगी। 27 नवंबर को होने वाली बैठक में घेराव पर रणनीति तैयार की जाएगी।
समिति के जिलाध्यक्ष हरिकृष्ण भट्ट ने बताया कि केंद्रीय समिति और अध्यक्ष जेपी पांडे के निर्देश पर राज्य आंदोलनकारी 7 दिसंबर से गैरसैंण के भराड़ीसैंण में प्रस्तावित होने वाले शीतकालीन विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा का घेराव करेंगे। भट्ट ने बताया कि शहादत पर बने राज्य के 17 साल में आज भी युवा बेरोजगार है। किसानों की समस्याएं जस की तस हैं। जल, जंगल, जमीन सहित नशाबंदी, और व्याप्त भ्रष्टाचार को सरकारें दूर नहीं कर पाई हैं। यही नहीं राज्य आंदोलनकारियों की एक समान पेंशन, दस प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण और चिह्नीकरण सहित तमाम मुद्दे लटके हुए हैं। ऐसे में राज्य आंदोलनकारी शीतकालीन सत्र के दौरान विधानसभा का घेराव करेंगे। भट्ट ने सभी राज्य आंदोलनकारियों से बैठक में प्रतिभाग करने की अपील की है।