{"_id":"5a0c6fd04f1c1b76678bb7bb","slug":"151076460119-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्ट अटैक से बीआरओ के सीपाही की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार्ट अटैक से बीआरओ के सीपाही की मौत
Updated Wed, 15 Nov 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। गौचर बीआरओ में तैनात एक सिपाही की हार्टअटैक से मौत हो गई। बुधवार को ग्रेफ के अधिकारियों और जवानों ने राजकीय सम्मान के साथ उसकी अंत्येष्टि की।
बीआरओ के कमान अधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि किराए की मकान में रहने वाले बीआरओ गौचर में मिस्त्री पद पर तैनात लीला पासवान (57) निवासी बिहार जिला जमुई दोपहर में खाना खाने के बाद छत पर बैठे थे कि उन्हें हार्टअटैक आ गया। पत्नी और अन्य परिजन उन्हें सीएचसी कर्णप्रयाग लाए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुधवार को कर्णप्रयाग में अलकनंदा नदी के तट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके पुत्र सत्य नारायण पासवान और विनय पासवान ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस मौके पर बीआरओ के द्वितीय कमान अधिकारी राजेंद्र सिंह, शिवरतन लाल, गजेंद्र बेरवाण, दलवीर सिंह और सुरेंद्र लाल सहित बीआरओ के जवानों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।