{"_id":"5a0731574f1c1b69678bad9e","slug":"15104209231-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन को लेकर स्टोन क्रशर संचालकों ने निकाला नायाब तरीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन को लेकर स्टोन क्रशर संचालकों ने निकाला नायाब तरीका
Updated Sat, 11 Nov 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पथरी।
क्षेत्र में स्टोन क्रशर संचालकों ने खनन को लेकर नया तरीका ढूंढ निकाला है। कई स्टोन क्रशर आसपास की जमीनों में ही जेसीबी मशीनों से गहरे गड्ढे कर खनन सामग्री निकाल रहे हैं। उसके बाद वहां पानी भर रहे हैं, ताकि खनन का पता न लगे।
क्षेत्र में खनन बंद होने से अधिकतर स्टोन क्रशर्स को क्रसिगं के लिए पर्याप्त खनन सामग्री नहीं मिल रही है। सूत्रों के मुताबिक स्टोन क्रशर संचालक परिसर व आसपास जेसीबी से गहरे गड्ढे कर खनन सामग्री निकाल रहे हैं। खनन सामग्री निकालने के बाद गड्ढों में पानी भर रहे हैं। ताकि खनन सामग्री निकालने के बारे में पता न लग सके। इन दिनों रात में क्षेत्र के एक चर्चित स्टोन क्रशर के आसपास खाली खेतों से कई- कई फीट गहरी मिट्टी उठाने का कार्य चल रहा है। बाद में इन जगहों पर आसानी से जेसीबी से खनन किया जा सके। तहसीलदार सुनैना राणा का कहना है कि उन्हें स्टोन क्रशर्स में गड्ढों की जानकारी नहीं है। मौके पर टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। उल्लेखनीय है कि गंगा नदी में होने वाले खनन को लेकर मातृसदन परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद की ओर से लगातार विरोध किया जा रहा है। मातृसदन के स्वामी आत्मबोधानंद खनन के विरोध में तपस्या कर रहे हैं।