{"_id":"5a0731554f1c1baf678bae07","slug":"15104209229-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भेल की करोड़ों रुपये की बेशकीमती जमीनों पर भूमाफियाओं का कब्जा,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भेल की करोड़ों रुपये की बेशकीमती जमीनों पर भूमाफियाओं का कब्जा,
Updated Sat, 11 Nov 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
भेल की करोड़ों रुपये की जमीनों पर भूमाफियाओं ने कब्जा जमा रखा है। ऐसे में अब भेल प्रशासन ने 250 कब्जेदारों को नोटिस जारी किए हैं। चौकानें वाली बात है कि कब्जेदारों में भूमाफियाओं के अलावा कई सफेदपोश और सरकारी मुलाजिम भी शामिल है।
भेल के पास हजारों बीघा जमीन है। भेल परिसर से सटे रानीपुर मोड, शिवालिकनगर जैसे इलाकों में तमाम ऐसे लोग हैं जिन्होंने भेल की करोड़ों रुपये की जमीन पर कब्जा कर कच्चे-पक्केे निर्माण भी कर लिए हैं। अब भेल प्रशासन ऐसे सभी कब्जेदारों को बेदखली की कार्रवाई करने जा रहा है। नगर प्रशासक संजय पंवार की मानें तो 250 कब्जेदारों को चिह्नित कर उन्हें नोटिस जारी कर दिए गए हैं। कब्जेदारों में सफेदपोशों के अलावा कई सेवानिवृत्त अधिकारी, कर्मचारी भी शामिल हैं। नगर प्रशासक के मुताबिक नोटिस जारी करने के साथ ही कब्जेदारों को स्वत: अतिक्रमण हटाने को कहा गया है। स्वत: अतिक्रमण नही हटाने पर पुलिस प्रशासन की मदद लेकर जबरन अतिक्रमण हटाया जाएगा। अतिक्रमण हटाओ अभियान से बचने के लिए कई कब्जेदारों ने भेल अफसरों के पास दौड़ लगाने के साथ ही राजनीतिक आकाओं से भी मदद की अपील की है। वहंीं नगर प्रशासक का कहना है कि अतिक्रमण हटाओ अभियान में किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप नही बर्दाश्त किया जाएगा। कब्जेदारों को हर हाल में जमीन खाली करनी ही होगी।